खबर का असर::-मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट होगा शव विच्छेदन गृह
-परिसर में बिल्डिंग तैयार,बस आदेश का इंतजार
-स्वास्थ्य विभाग-कॉलेज प्रबंधन में बन सकती है सहमति
मनोज आर्य, रुद्रपुर।
जिला मुख्यालय स्थित बदहाली का दंश झेल रहे शव विच्छेदन गृह की दशा जल्द सुधरने वाली हैं,स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज की आपसी सहमति के बाद उम्मीद हैं कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज परिसर में शिफ़्ट हो जाएगा,क्योंकि मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस की बिल्डिंग भी तैयार हैं और कॉलेज प्रबंधन की हरी झड़ी का इंतजार हैं।
बताते चले कि मुख्यालय में स्थित पोस्टमार्टम हाउस बदहाल हालत में था। चाहे जर्जर भवन हो,स्टाफ़ की भारी कमी हो या फिर जंक लगे औजारों का इस्तेमाल। बदहाली की इस दास्तां को दैनिक अमृत विचार अखबार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित की और अच्छी पहल यह रही कि स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को लगातार पत्राचार किया और मेडि कल प्रशासन ने परिसर में तैयार पोस्टमार्टम हाउस में तैयार नये भवन में पोस्टमार्टम हाउस को शिफ्ट करने पर विचार शुरू कर दिया और यह भी भरोसा दिलाया कि शव विच्छेदन गृह की कुछ तकनीकी खामियों को पूरा कर पोस्टमार्टम हाउस को शिफ्ट कर दिया जाएगा और जल्द की बोर्ड की बैठक में फैसला लेकर नवंबर माह की आखिरी तारीख में शिफ़्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के आपसी तालमेल के बाद हाईटेक पोस्टमार्टम हाउस मिल जाएगा।
——————–
कोड़
मेडिकल कॉलेज प्रशासन देगा अनुमति
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ एसके गोस्वामी ने बताया कि जर्जर पोस्टमार्टम हाउस का मामला संज्ञान में आते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्राचार सहित मौखिक वार्तालाप भी हुई। चूंकि शिफ्ट करने का अधिकार कॉलेज प्रशासन को हैं और उनके द्वारा पोस्टमार्टम हाउस की तैयार बिल्डिंग भी चिनिहत कर ली हैं। उम्मीद है कि प्रशासन अनुमति दे देगा।
———————
कोड
नवंबर माह तक हो जाएगा शिफ्ट
रुद्पुर। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज भैसोड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जर्जर पोस्टमार्टम हाउस की जानकारी दी। चूंकि मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सीय शव प्रशिक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस बन चुका था। तो उसी पोस्टमार्टम हाउस में शव विच्छेदन और प्रशिक्षण का कार्य हो सकता हैं। कुछ तकनीकी खामियो को दूर नवंबर माह के अंत तक पोस्टमार्टम हाउस को शिफ़्ट कर दिया जाएगा।
———————
