वोट बचाओ, देश बचाओ नारेबाजी के साथ निकला विरोध मार्च
-चुनाव आयोग का फूका पुतला,सौपा पत्र
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर इंडिया गठबंध न ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वोट बचाओ देश बचाओ नारेबाजी के साथ कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सोपा। उन्होंने आयुक्त का इस्तीफा,मुकदमा दर्ज करने और पुराने आदेशों को रद्द करने का मुद्दा उठाया। आगह किया कि जल्द ही माँग पुरी नही हुई। तो उग्र आंदोलन होगा।
गुरुवार को विधायक भुवन कापडी,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस हिमांशु गाबा, महा नगर अध्यक्ष ममता रानी, भाकपा माले की सदस्य अमनदीप कौर और सपा नेता गल्ला मंडी में इकठ्ठा हुए और जुलूस की शक्ल में विरोध मार्च निकाला। जो मुख्य बाजार होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचे और आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं का एक शिष्टमंडल कलेक्ट्रेट पहुँचा और राष्ट्रपति को संबोधित पत्र डीएम को सौपा। उन्होंने राष्ट्पति से चुनाव आयुक्त का इस्तीफा लेने,वोट चोरी मामले में मुकदमा दर्ज करने और सभी पुराने आदेशो को रद्द करने का मुद्दा उठाया। आग्रह किया कि यदि जल्द देश की जनता की भावनाओं को नही समझा। तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी। इस मौके पर हरेंद्र सिंह लाडी, सुमित्तर भुल्लर, पूर्व विधायक नारायण पाल,प्रेमा नंद महाजन,राजेंद्र सिंह पाटू,प्रीति साना, मोहन लाल खेड़ा, ज्योति टम्टा आदि मौजूद रहे।
—————————
कोड
भाजपा के एजेंट बने चुनाव आयुक्त
रुद्पुर। खटीमा विधायक भुवन कापडी ने कहा कि जिस प्रकार आठ राज्यों के चुनाव परिणाम हो या फिर 33.33 करोड़ वोटो की हेराफेरी का मुद्दा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर किया है। जिसका पर्दाफाश खुद सहायक चुनाव आयुक्त द्वारा किया ऒर इसके पुख़्ता सबूत भी है। इससे साफ है कि चुनाव आयुक्त भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।
—————-
कोड
जनता की भावनाओं को कुचला
रूद्रपुर। जिला अध्यक्ष कांग्रेस हिमांशु गाबा ने कहा कि वोट चोरी होना वास्तव में देश की जनता का मताधिकार का हनन हैं और केंद्र सरकार के साथ मिलकर चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र की हत्या की है और राष्ट्रद्रोह का काम किया है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
————–
