चोरी के आभूषणों के बटवारे में फंसे आबकारी कर्मी
-एक दरोगा,तीन कर्मियों से पूछताछ जारी
-हिमाचल पुलिस ने पकड़ा,विभाग हैरान
खबर तफ्तीश रूद्रपुर।
हिमाचल प्रदेश में एक कारोबारी के घर हुई लाखो के आभूषण चोरो से हिस्सा बटवारे में आबकारी विभाग के सचल दल के कर्मचारी फस गए और हिमाचल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में पूछताछ शुरू की। तो हैरान करने वाली हकीकत सामने आईं। बताया जा रहा है आबकारी कर्मियों ने रामपुर सीमा पर ही शातिर चोरो को पकड़ लिया था और माडवाली करते हुए चोरी आभूषण का आधा माल लेकर आपस मे बाट लिया। खुलासा होने पर हिमाचल पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की चर्चा है और आबकारी विभाग ने भी करवाई शुरू कर दी।
बताते चले कि सितंबर माह में हिमालय प्रदेश के एक कारोबारी के घर पर नोकरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर आधा किलो सोना और करीब 50 लाख की नकदी चोरी की और नेपाल भागने को निकले थे। नो सिंतबर को आबकारी विभाग के सचल दल दरोगा दरोगा देवेंद्र कुमर, कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम रामपुर सीमा पर चेकिंग कर रहे कि तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। टीम ने रोका तो एक बैग में लोहे की तिजोरी मिली। सदेह हुआ तो आबकारी टीम ने सभी बैगों की तलाशी ली। तो आधा किलो सोना और लाखों की नकदी मिली। पूछताछ में युवक युवती ने चोरी की बात काबुली और माडवाली का प्रस्ताव रखा। बातचीत के खाकी का रौब दिखाया गया और सचल दल टीम ने छोड़ने की एवज में सोने का आधा हिस्सा और नकदी का आधा माल लेकर छोड़ दिया ओर आरोपी नेपाल भाग गए। हिमाचल पुलिस तफ्तीश करती रही ओर सोमवार को शिमला के एसएचओ त्रिलोचन नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने एसएसपी उधमसिंहनगर से मुलाकात की और योजनाबद्ध तरीके से दरोगा दरोगा देवेंद्र कुमर, कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम को पहले हिरासत में लेकर गोपनीय स्थान ले गई और गहनता से पूछताछ की। कुछ ही देर बाद ही सच सामने आ गया। बताया जा रहा है शिमला पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और माल बरामदगी करके ही रवाना होगी। साथ आबकारी विभाग ने भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
