अश्वो से कब गुलज़ार होगा घुड़सवार पुलिस दस्ता -अस्तबल में होने चाहिए 13 ट्रेंड घोड़े -अभी हैं महज पाँच,हो रहा पत्राचार खबर तफ्तीश रूद्रपुर। पुलिस विभाग का अभिन्न अंग घुड़सवार पुलिस दस्ता फिलहाल कब गुलज़ार होगा। यह कहा नही जा सकता है,क्योंकि मानक के अनुसार जो अश्वो की संख्या होनी चाहिए वह वर्तमान में काफ़ी कम है। घुड़सवार सवार दस्ता विभाग लगातार पत्राचार कर घोड़ों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। दरअसल वर्ष 2007 में नैनीताल पुलिस द्वारा रूद्रपुर की पुलिस लाइन को अस्थाई तौर पर घुड़सवार पुलिस दस्ता बनाया था और अस्तबल की भूमि चिन्हित की। उस वक्त घोड़ों की संख्या 13 थी। जो कि घुड़सवार दस्ते का मानक भी हैं और समय बीतता गया और अश्व अपनी आयु या बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया और वर्तमान में महज आकाश,अशोक, विजय लक्ष्मी,चंचल और नीलम नर और मादा घोड़े बचे हैं,जबकि लगातार घुड़सवार पुलिस का दस्ते की माग बढ़ती जा रही हैं। हालांकि विभाग द्वारा लगातार पत्राचार कर पुलिस मुख्यालय को संख्या बढ़ाने की सूचना दे चुकी हैं। जो अस्तबल कभी अश्वो की संख्या से गुलजार रहता था। वह महज पांच घोड़ों की संख्या से सुनसान सा दिखता है।