संजय वन में मिला मूर्छित,उपचार के दौरान हुई मौत

संजय वन में मिला मूर्छित,उपचार के दौरान हुई मौत
-19 अगस्त की सुबह हुई कैलाश की मौत
-ड्यूटी कर शाम को क्या गया संजय वन
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
-कोतवाली इलाके के रहने वाले एक युवक मूर्छित अवस्था में संजय वन इलाके में मिला और बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था,लेकिन ड्यूटी के बाद वह संजय ने कैसे पहुंचा। इसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
बताते चले कि मूल रूप से डान परेवा कोटाबाग कालाढूंगी और हाल निवासी शांति कॉलोनी का रहने वाला 38 वर्षीय कैलाश चंद्र परिवार के साथ रहता था और सिडकुल की एक कंपनी में ठेकेदारी प्रथा पर काम करता था। रोजमर्रा की भांति वह ड्यूटी पर गया और 18 अगस्त की शाम को थाना पंतनगर पुलिस को खबर मिली कि एक युवक संजय वन इलाके में मूर्छित अवस्था में पड़ा है। जिसकी मुंह से जहरीला पदार्थ खाने की गंध आ रही है। आनन फानन में घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 19 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार ऐसा कैसा  हुआ कि सिडकुल कर्मी ड्यूटी करने के बाद सीधे संजय वन इलाके की तरफ गया और जहर खाकर सुसाइड किया। थाना पंतनगर प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। जांच के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *