Headlines

गोलीकांड:-चार शातिर बदमाशों को हथियार सहित पकड़ा

गोलीकांड:-चार शातिर बदमाशों को हथियार सहित पकड़ा

-26 जुलाई को गुरशरण को मारी थी गोली
-थाना गदरपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर/गदरपुर।
26 जुलाई को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
मंगलवार को खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 27 जुलाई को गद रपुर निवासी सहजपाल सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत कैलाखेडा ने मुकदमा पंजीकृत कराया था कि 26 जुलाई की शाम साढ़े पांच बजे वह अपने दोस्त गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के साथ जा रहा था कि जैसे ही सरदारनगर मोड समीप पहुंचे कि अचानक दो स्कार्पियो सवार हथियारबंद बदमाश उतरते है और ताबड़तोड़ गोलीबारी कर देते है। एक गोली उसके दोस्त गुरशरण के पैर में लगी थी। बताया कि फौरन मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी की टीम गठित हुई और तीन अगस्त को खबर मिली कि बदमाशों को हरिपुरा जलाशय के समीप अभियुक्तों को देखा गया है। घेराबंदी कर पुलिस ने मुकुंदपुर गदरपुर निवासी राजवीर सिंह विर्क,सरोवर नगर निवासी आकाशदीप सिंह,वार्ड-दो गदरपुर निवासी प्रशांत सिंह उर्फ मनी उर्फ पिददी और शिवपुरी केला खेड़ा निवासी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 32 बोर की देसी पिस्टल,315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस के अलावा स्कॉर्पियो संख्या यूके 06 बीजे 5050 और यूके 06 बीजे 8585 को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दि या है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभियुक्त सौरभ कुमार के खिलाफ दो, आकाशदीप सिंह पर दो,प्रशांत कुमार पर दो और राज वीर सिंह पर पर एक मुकदमा पंजीकृत है।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *