बगास खरीद का झांसा, पिता-पुत्र से 43.85 लाख ठगे

बगास खरीद का झांसा, पिता-पुत्र से 43.85 लाख ठगे
-लखनऊ के सिसोदिया परिवार पर है आरोप
-दो फर्मों से हुई ठगी,तहरीर के आधार पर मुकदमा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप के बगास कारोबारी पिता-पुत्र से लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बताया कि लखनऊ के रहने वाले नटवरलाल सिसोदिया परिवार मुलाकात करता है और बगास खरीद का झांसा देकर ठगी को अंजाम दे डालता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार फुलसुंगा स्थित आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले अरिकेश ठाकुर ने बताया कि उसकी मैसर्स अरिकेश सर्विसेस के नाम से फर्म है और गन्ने की बगास का कारोबार करते है। वर्ष 2023 को किच्छा के रहने वाले बृजेश प्रताप चंद कार्यालय पर आते है और लखनऊ जानकी बिहार के सिसोदिया परिवार से मुलाकात करते है। जो खुद को मैसर्स सिसोदिया रिसर्च लैबोरेट्रीज का प्रबंध निदेशक पीएन सिंह,निदेशक माया सिंह,विवेक कुमार सिसोदिया तनय सिंह शिशौदिया बता रहे थे। मुलाकात के दौरान सिसोदिया परिवार ने बताया कि यदि वह बगास बेचते है। तो उसे बेहतर दाम मिल सकते है। वादे के अनुसार 23 अक्टूबर 2023 से 18 नवंबर 2023 तक 13.8 लाख रुपये का बगास सप्लाई कर दिया। बताया कि उसी प्रकार बेटे राकेश कुमार की फर्म से भी 39.27लाख कीमत का बगास भी सप्लाई किया था, लेकिन उस वक्त अभियुक्तों ने 8.50 लाख रुपये का भुगतान कर विश्वास में लिया और फिर दोनों फर्म का बकाया 43.85 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। कई बार तगादा करने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। तो लखनऊ जाकर पड़ताल की,तो पता चला कि अक्सर सिसोदिया परिवार खुद को कारोबारी बताकर धोखाधड़ी का अंजाम देता है। जिसकी भनक बिचौलियों को भी नहीं हुई। पुलिस को शिकायती पत्र भेजा और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
———————-
कोड
सहकारी शुगर मिल्स भी दिखाई
रुद्रपुर। कारोबारी अरिकेश ठाकुर का कहना था कि अभियुक्तों द्वारा बगास सप्लाई की अच्छी कीमत का लालच देकर बताया था कि उनका बगास दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड नजीबाबाद, यूपी,कोआपरेटिव शुगर मिल्स फेडरेशन नानौता सहारनपुर और दि किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर बुलंदशहर यूपी में किया जाएगा। मौका मुआयना करने के बाद कारोबारी द्वारा दो फर्मों से 43.85 लाख रुपये कीमत का बगास सप्लाई कर दिया और ठगी का शिकार बन गए।
——————-
कोड
बोले कारोबारी:-करोड़ों की कर चुके है ठगी
रुद्रपुर। कारोबारी अरिकेश ठाकुर ने बताया कि लाखों रुपये की ठगी होने के बाद जब सिसोदिया परिवार के बारे में जांच-पड़ताल की। तो पता चला कि अभियुक्तों द्वारा उनके साथ ही नहीं,ब ल्कि सीतापुर,बिजनौर,लखनऊ,बुलंदशहर सहित 25 से 30 कारोबारियों को बगास का माल बेचने का झांसा देकर 20 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी कर चुके है और उनके खिलाफ कई ठगी के मामले भी पंजीकृत है,जबकि कुछ दिन पहले ही उनके द्वारा अपने बेटे के नाम नई फर्म बनाई थी।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *