यूथ कांग्रेस का आगाज,डीएम दफ्तर का होगा घेरावयूथ कांग्रेस का आगाज,डीएम दफ्तर का होगा घेराव
-यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद
-विधायक बेहड़ के आवास पर बनाई गई रणनीति
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
भाजपा की सांप्रदायिक-जातिगत भेदभाव की राजनीति के खिलाफ राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस ने पांच सितंबर को डीएम दफ्तर का घेराव करने का आगाज़ कर दिया और विधायक बेहड़ के आवास पर आंदोलन की रणनीति तैयार हुई। भारी भीड़ के साथ कलेक्ट्रेट कूच की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर हुई यूथ कांग्रेस एवं पार्षदों की बैठक में विधायक बेहड़ ने बताया कि जिस प्रकार देश-प्रदेश में जातिवाद और सांप्रदायिक की दलगत राजनीति पर भाजपा उतारु है और हिटलरशाही दिखाते हुए राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया। उसके खिलाफ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की मौजूदगी में यूथ एवं कार्यकर्ता डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। बताया कि कांग्रेस का एक ही मुद्दा है कि भाजपा जिस प्रकार देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही है। उससे देश की एकता और अखंडता भंग हो सकती है। साथ ही दलित वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे के सभास्थल का हल्द्वानी में शुद्धिकरण हुआ है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है और जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव और नफरत की राजनीति को बढ़ावा भाजपा दे रही है। इन सभी मुद्दों को यूथ कांग्रेस का आंदोलन ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर,मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, सर्वेश कुमार सिंह, परिमल राय,इंद्रजीत सिंह, सौरभ शर्मा, रामकिशन सैनी, संजय गुप्ता,अशोक राय, अखिलेश सिंह, नवीन खेतवाल, सोनू चौहान, गुल मोहम्मद, बाबू खान, जनार्दन सिंह, मोनिका ढाली, परवेज ,जोगिंदर यादव, राकेश अधिकारी, जमील अहमद, विजय गुप्ता, विक्की वर्क, मनवीर सिंह, सेवाराम,श्यामल मंडल,उमर अली, नासिर अली, दिलशाद अहमद,पिंटू राय,मनवीर सिंह,जितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
—————————