खाकी के गिरेबान पर डाला हाथ,गुरुप्रीत-सुरजीत गिरफ्तार
-यातायात उपनिरीक्षक से की थी सरेराह हाथापाई
-नशे में धुत्त,पुलिस ने भी सिखाया सबक
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
एक जुलाई को किच्छा बाइपास हाईवे पर सरेराह खाकी के गिरेबान पर हाथ डा लना नशेडियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अभियुक्तों की खूब खातिरदारी की और फिर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोप था कि हाईवे पर हंगामा और हाथापाई करने की सूचना पर यातायात दरोगा ने समझाने का प्रयास किया। तो अभियुक्तों ने द रोगा से ही हाथापाई कर डाली और वायरलैस भी तोड डाला।
यातायात उपनिरीक्षक बलवंत सिंह द्वारा सौपी गई तहरीर में बताया था कि एक जुलाई को वह डयूटी पर था और एक राहगीर द्वारा सूचना दी कि किछा बाइपास हाईवे पर एक युवक आते-जा ते बच्चों से हाथापाई कर हुडदंग काट रहा है। सूचना मिलते ही वह होमगार्ड के साथ मौके पर प हुंचा और समझाने का प्रयास किया। तो नशे की हालत में धुत्त प्रीत बिहार निवासी सरदार दौल त सिंह और उसका साथी गांव बेस पडेमा जहानाबाद पीलीभीत ने उसके साथ हाथापाई शुरु क र डाली और जब वायरलैस निकालकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने का प्रयास किया। तो अभियु क्त गुरुप्रीत सिंह ने वायरलैस छीन तोड दिया और पुन: हाथापाई कर खाकी वर्दी पहनने के बाद भी गिरेबान पकड़ छीना झपटी शुरु कर दी। साथ ही धमकाया कि तुने मुझे रोकने की कोशिश की। आज मुझे जान से मार देगा। दरोगा का यह भी कहना था कि सरेराह इस घटना और मौके की नजाकत को देखते हुए उसने संयम से काम लिया और अतिरिक्त पुलिस बल आने के बाद अ भियुक्तों को कोतवाली लेकर आए। जहां मेडिकल परीक्षण में अभियुक्तों द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और सोशल मीडिया पर वायरल दरोगा से हाथापाई की वीडियो को भी सुरक्षित कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
——————-