Headlines

पाई-पाई जोड़कर बनाया घर,आग से लाखों का नुकसान

पाई-पाई जोड़कर बनाया घर,आग से लाखों का नुकसान
-ढाई लाख की नगदी सहित सारा सामान जला
-भावुक हुए दंपत्ति,पडोसियों ने बुझाई आग
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
आदर्श कॉलोनी वार्ड-30 के रहने वाले भल्ला परिवार पर उस वक्त दुखों का पहा ड़ टूट पड़ा। जब दंपत्ति ने पाई-पाई जोड़कर अपना छोटा सा मकान बनाया और शनिवार की दे र शाम शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई और देखते ही देखते अग्निकांड में लाखों की नगदी,आ भूषण और घरेलु सामान जलकर स्वाहा हो गया। पडोसियों द्वारा हिम्मत दिखाते हुए आग पर का बू पाया। जिसे देखकर दंपत्ति भावुक हो पड़े और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी वार्ड- 30 में पारस सिंह भल्ला अपनी पत्नी शालू और ढाई साल की बच्ची के साथ रहते है। दंपत्ति शहर के ही इलेक्ट्रॉनिक्स शोरुम में जॉब करते है और पा ई-पाई जोड़कर उन्होंने वन रुम सेट मकान बनाया था। शनिवार को रोजमर्रा की भांति दंपत्ति सु बह घर से निकला और अपनी ढाई साल की बेटी को रिश्तेदार के यहां छोड दिया। रात्रि साढे आ ठ बजे दंपत्ति को खबर मिली कि मकान के अंदर से तेज धुंआ निकल रहा है। जैसे ही दंपत्ति ने द रवाजा खोला। तो देखा कि कमरे से आग की लपटे उठ रही है। पडोसियों ने हिम्मत दिखाई और आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही दमकल टीम ने मौका मुआयना किया। मकान स्वामी पार स भल्ला ने बताया कि अग्निकांड से सैलरी के ढाई लाख रुपये,आभूषण,एसी,एलईडी सहित घरेलु सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से करीब आठ से नौ लाख का नुकसान है। हादसे के बा द दंपत्ति काफी भावुक था।
———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *