Headlines

हिस्ट्रीशीटर-गैंगस्टर तारा सिंह की ध्वस्त अकूत संपत्ति

हिस्ट्रीशीटर-गैंगस्टर तारा सिंह की ध्वस्त अकूत संपत्ति

-50 लाख कीमत की भूमि कराई मुक्त

-डकैती,हत्या जैसे 26 दर्ज है मुकदमे

ख़बर तफ्तीश

:-रुद्रपुर।

मामला:-नानकमत्ता पुलिस ने एक पेशेवर हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर तारा सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उसकी अकूत संपत्ति ध्वस्त कर दी और 50 लाख कीमत की भूमि कब्जा मुक्त कराई। साथ ही कब्जामुक्त मजार को भी तोड दिया। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि अभियुक्त एक आदतन पेशेवर अपराधी है। जिसके खिलाफ हत्या,लूटपाट,डकैती सहित 26 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है और वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे है। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगा। अभियुक्त ने सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर चुका था और नानकमता इलाके में स्मैक,हेरोइन सहित हर प्रकार का नशा बिक्री करता है। जबकि राजस्व विभाग ने अभियुक्त को कई बार नोटिस भी भेजा और हिस्ट्रीशीटर प्रशासन को धमकाता रहा। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *