उत्तराखंड सीआईआई कुमाऊँ की बनी नई कार्यकारिणी

-सौरभ बने वाइस चेयरमैन,अशोक अध्यक्ष

-भारतीय उधोग परिसंघ ने की घोषणा

खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।

 भारतीय उधोग परिसंघ की कुमाऊँ कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निर्देश क सौरभ अग्रवाल को कुमाऊँ मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया,जबकि कारोबारी अशोक अग्रवाल को कुमाऊँ का अध्यक्ष बनाया गया है।

जिसके बाद सीआईआई से जुड़े सभी औद्योगिक समूह द्वारा शुभकामनाएं दी गई और विश्वास जताया कि उधोग हित में कार्य करने होगे। बता दे कि अशोक अग्रवाल चावल प्रसंस्करण, विनिर्माण एवं निर्यात के क्षेत्र में व्यापक औद्योगिक अनुभव रखते हैं। उनके नेतृत्व से कुमाऊँ क्षेत्र में उद्योग जगत के साथ सीआईआई का जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ होने तथा औद्योगिक विकास, आपसी सहयोग और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सौरभ अग्रवाल औद्योगिक गैस, खनन, ऑटोमोबाइल्स और बुनियादी ढाँचे सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव रखते हैं। संयंत्र संचालन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता सीआई आई की पहलुओं को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र में उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। नव मनोनीत पदाधिकारियो ने भरोसा दिलाया कि उधोगों की उन्नति और उद्योगपतियों से जुडी समस्या का समाधान कराया जाएगा।

——————–