भारत-उत्तराखंड की सयुक्त होगा ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेमिनार

-शुक्रवार को पंतनगर सभागार में होगा आयोजन

-आईजी कुमाऊँ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

 आईजी कुमाऊँ निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मानव तस्करी की रोकथाम के लिए पंतनगर सभागार में नो अक्टूबर को भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के सयुक्त तत्वावधान में ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर सेमिनार होगा। जिससे सुप्रीम कोर्ट के जाने माने अधिवक्ता, एन जीओ,सीमा सुरक्षा बल सहित ह्यूमन ट्रैफिकिंग में विशेष जाँच अधिकारियों के अलावा 135 लोग प्रतिभाग करेंगे। बताया कि सेमिनार का एक ही उद्देश्य है कि मानव तस्करी की रोकथाम,आरोपियों को सख्त सजा दिलाना और वैज्ञानिक जाँच के साथ मजबूत चार्जशीट तैयार करना है।

गुरुवार को पुलिस कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में आईजी कुमाऊँ कुकरेती ने बताया कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामलो की कार्रवाई में उत्तरखंड दूसरे स्थान पर है। बताया कि उत्तराखंड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा इलाका है। अक्सर झांसा देकर मानव तस्करी की संभावना ज्यादा रहती हैं। जिसको लेकर जाने मानें विधिक,प्रशिद्ध एनजीओ, सीमा सुरक्षा बल,जिला विधिक प्राधिकरण सहित कई विभागों के विशेषज्ञ आएगें। जो देश या फिर प्रदेश स्तर पर ख्याति प्राप्त है। बताया कि सेमिनार में वैधानिक कार्रवाई, बेहतर सबूत, मजबूत जाँच, मानव तस्करी का सिंडिकेट,सीमाओ पर गिरोह की सक्रियता जैसे बिंदुओं पर चर्चा और अनुभवों को साझा करेंगे। बताया कि भारत सरकार का मकसद है कि देश हो या प्रदेश। मानव तस्करी की रोकथाम और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। इस मौके पर एसएसपी अजय गढ़पति कुंभार, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी क्राइम अनुषा बडोला, सीओ विभव सैनी आदि मौजूद रहे।

——————-