छात्रा दुष्कर्म मामला:-गिरफ्तारी को गठित हुई पांच पुलिस टीम

-चाचा की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

-इंटरमीडिएट की छात्रा से हुआ था दुष्कर्म

ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

12 अक्टूबर की सुबह स्कूल छोड़ने के बहाने इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ दुष्कर्म प्रकरण में कोतवाली पुलिस बेहद संजीदा है और पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी। बताते चले कि कोतवाली इलाके के थाना पंतनगर हल्का स्थित एक गांव की इंटरमीडिएट छात्रा रोजमर्रा की भांति स्कूल जा रही थी कि तभी बाइक सवार परिचित युवक आता है और स्कूल छोड़ने की जिद करता है। आरोप था कि जबरन बाइक पर बैठने के बाद अभियुक्त द्वारा कोतवाली रुद्रपुर स्थित एक सून सान सड़क किनारे ले गया और धमकाते हुए जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर छतरपुर के रहने वाले रंजीत नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। उधर,एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गई है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएंगी।

—————————-