एक बार फिर सामिया बिल्डर पर दर्ज हुआ मुकदमा

एक बार फिर सामिया बिल्डर पर दर्ज हुआ मुकदमा

-फ्लैट दिखा कर हड़पे 3.54 लाख रुपये

-पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर।

हल्द्वानी के रहने वाली एक महिला से सामिया बिल्डर पर फ्लैट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव दौलिया हल्दूचौड़ लालकुआं निवासी उमा चोपड़ा ने बताया कि वर्ष 2014 में उसके द्वार रुद्रपुर काशीपुर हाईवे स्थित सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक जमीन अहमद खान और निदेशक सगीर अहमद खान निवासी गाजियाबाद से संपर्क किया। जिसके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि अमोध कुमार शुक्ला द्वारा गुलमोहर विला स्थित फ्लैट बुक किया। बुकिग रकम 6.75 लाख रुपये निर्धारित हुई और उसके द्वारा 3.54 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। आरोप था कि मालिक जमील अहमद व डायरेक्टर सगीर अहमद ने आश्वासन दिया था कि मकान पर कब्जा करने से पहले बकाया धनराशि का भुगतान करना अनिवार्य है। कुछ समय पर बिल्डर द्वारा बिक्री किया गया फ्लैट देने से इंकार कर दिया और बोला कि वह दूसरा फ्लैट देगे। पति द्वारा दबाव बनाया,तो बिल्डर द्वारा न ही रकम वापस की और दूसरा प्लेट भी नहीं दिखाया। साथ ही धमकाया कि रकम मांगने पर जान से मार दिया जाएं गा। इसके बाद 20 अक्टूबर 2023 को अमोध कुमार शुक्ला द्वारा एक एमओयू समझौता बनाया। आश्वासन दिया कि दो किस्तों में ब्याज सहित रकम वापस होगी। वर्ष 2023 में पता चला कि बिल्डर छलपूर्वक लोगों को धोखा देकर रुपये हडप रहा। इससे साफ है कि बिल्डर सगीर अहमद,जमील अहमद और प्रतिनिधि भोले-भाले लोगों को झांसा देकर पैसा ऐठ रहा है। कई बार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। बाद में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *