रेलिंग फांदकर नीचे कूदी महिला,जेसीबी से दर्दनाक मौत
-गोद में थी छह साल की मासूम बच्ची बची
-ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की भी मौत
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
-कोतवाली रुद्रपुर और थाना पंतनगर में हादसे में एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर शाम महिला नैनीताल हाईवे स्थित शॉपिंग मॉल के सामने स्थित रेलिंग से कूदकर सड़क पार कर रही थी कि तभी अचानक जेसीबी मशीन ने रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह साल की बच्ची बाल-बाल बच गई। दूसरे हादसे में हल्दी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक यात्री की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे की भनक लगते ही समाजसेवी सुशील गाबा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से भिकियासैंण व हाल निवासी रविंद्र नगर की रहने वाले 26 वर्षीय विमला देवी सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। शनिवार की देर रात्रि वह नैनीताल हाईवे स्थित विशाल मेगा मार्ट के डिवाइडर में बनी लोहे की रेलिंग कूदकर सड़क पार कर रही थी कि अचानक जेसीबी मशीन ने उसे रौंद डाला। हादसे के वक्त महिला की गोद में छह साल की बच्ची भी थी। जो छिटककर सड़क किनारे जा गिरी और बाल-बाल बच गई। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में बहेडी के रहने वाले 38 वर्षीय धर्मवीर पंतनगर अपनी रिश्तेदारी में आया था और हल्दी रेलवे स्टेशन पर उतार रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
—————-