शुद्विकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाली समरसता यात्रा

शुद्विकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाली समरसता यात्रा
-राष्ट्रीयध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला
-भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
आठ अगस्त को हल्द्वानी में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की जनसभा के बाद भाजपाईयों द्वारा सभास्थल का शुद्विकरण कर हवन किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष मम ता रानी के साथ कार्यकर्ताओं ने समरसता यात्रा निकाली। उनका आरोप था कि भाजपा हमेशा दलित विरोधी रही है।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा नेताओं ने जनसभा स्थल को इस लिए शुद्व किया,क्योकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित समाज से आते है। जो कि निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता यात्रा गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा भगत सिंह चौक पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। सत्य यह है कि कांग्रेस ने कभी किसी को भी अपमानित नहीं किया। आधुनिकता के दौरान में मानसिकता को जीवित रखना लोकतांत्रिक मू ल्यो,मानवीय गरिमा,सामाजिक सदभाव के लिए खतरा है। उन्होंने धामी सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का मुददा उठाया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,गोपाल भसीन, पुष्कर राज जैन, गणेश उपाध्याय, संदीप चीमा, नारायण सिंह बिष्ट, नारायण हालदार, ममता हालदार, योगेश चौहान, महानगर महामंत्री मदन खन्ना, राजकुमार भुसरी, दिनेश पंत, एडवोकेट सर्वेश सिंह, एडवोकेट अभय सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, इंद्रजीत सिंह पार्षद, अबरार आदि मौजूद रहे।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *