हथियार रैली,चौतरफा पुलिस का शिकंजा

 हथियार रैली,चौतरफा पुलिस का शिकंजा

-30 युवक चिह्नित,हो सकती है धरपकड़
-तीन बाइक सीज,15 अगस्त को निकाली थी रैली
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जहां देशवासी आजादी का जश्न मना रहे थे। वहीं उसी दिन विक्रांत उर्फ बागी की याद में सड़कों पर सैकड़ों युवक धारदार हथियार लेकर रैली निकाल रहे थे। जिसकी भनक लगते ही पुलिस चौकन्नी हुई और अब कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस के बाद चौतरफा पुलिस शिकंजा कसने लगी है। बाजार चौकी प्रभारी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया और 30 युवकों को चिह्नित करते हुए दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की,जबकि चार बाइक भी सीज कर दी। 
बताते चले कि 26 जून को दिनदहाड़े लालपुर चौकी इलाके में मुख्य बाजार रुद्रपुर के रहने वाले विक्रांत उर्फ बागी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 15 अगस्त की दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस की भनक लगी कि बडी तादाद में युवक बागी की याद में रैली निकाल रहे है और हाथों में तलवार,चाकू,तमंचे और गडासे लेकर समाज को भयभीत कर रहे है। फौरन कार्रवाई हुई और ट्रांजिट कैंप पुलिस ने छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए धारदार हथियार भी बरामद किए थे। इसी प्रकरण में बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की तरफ से दो मुकदमे पंजीकृत कराएं गए। पहले मुकदमे में हिमांशु विश्वास,रामू बागी,राज चौहान,देव कुमार, संदीप चौहान,सूरज पांडेय, वंश यादव,उदय कुमार निवासी शिव नगर,संदीप उर्फ चीडी,सुमित बंगाली,मुराद,करण कुमार और गोविंदा सहित 30 युवकों को चिह्नित किया। जिसमें करण साहनी निवासी भुरारानी और गोविंदा की गिरफ्तारी और धारदार हथियार बरामद किए। पुलिस ने चार बिना नंबर प्लेट बाइक को भी सीज कर दी है। 
——————–
बागी हम शर्मिंदा है,तेरे कातिल जिंदा है
रुद्रपुर। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की तरफ से पंजीकृत मुकदमे में यह भी है अंकित है कि जब पुलिस ने गोपनीय ढंग से वीडियोग्राफी कराई। तो उस वक्त रैली में मौजूद हथियारबंद युवक ना रे लगा रहे थे कि बागी हम शर्मिंदा है,तेरे कातिल जिंदा है और विक्रांत उर्फ बागी का बदला लेने जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके अलावा खुलेआम धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने का काम कर रहे थे। जिससे साफ है कि रैली के माध्यम से अराजकता फैलाई जा रही थी। 
——————– 
बोले एसएसपी:-बेहद गंभीर है मामला,होगी कार्रवाई
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर जिस प्रकार मृतक युवक बागी की याद के नाम पर खुलेआम धारदार हथियारों का प्रदर्शन,बदला लेने जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना और समाज को भयभीत कर खुलेआम रैली निकाल हथियारों का प्रदर्शन करना  एक गंभीर मामला है। रैली में यूपी के अलावा सीमावर्ती इलाकों के युवकों की पहचान भी हुई है। पुलिस सभी आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। 
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *