इंटरमीडिएट छात्रा से दुष्कर्म का अभियुक्त रजीत गिरफ्तार
-स्कूल छोड़ने के बहाने ले गया था आरोपी
-अभियुक्त को न्यायालय में किया पेश
खबर तफ्तीश ब,रुद्रपुर।
12 अक्टूबर को इंटर मीडिएट की छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने बलात्कार और ब्लैकमेल के अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि कोतवाली इलाके के रहने वाले एक वव्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी भतीजी 12 अक्टूबर को रोजमर्रा की भांति पैदल ही स्कूल जा रही थीं रास्ते मे एक परिचित युवक मिला।और स्कूल छोड़ने के बहाने गाड़ी पर बैठा लिया और डरा धमकाते हुए उसे कोतवाली इलाके के एक सुनसान मार्ग पर ले गया और जबरन दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोप था कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया कि यदि पुलिस या परिवार को बताया। तो वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंजीत उर्फ बाजवा निवासी छतरपुर कॉलोनी थाना पंतनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया कि पुलिस ने रविवार की सुबह मिली सूचना के आधार पर कोतवाली इलाके से गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त कार संख्या यूके 06 वी 9977 भी बरामद कर ली। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
———————-
