दशहरा:-नये लुक में होगा रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण का पुतला

-रावण के माथे से निकलेगी चिंगारी, तैयारी शुरु

– हर साल मुस्लिम नासिर बनता है पुतले

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

 दशहरा को लेकर जहाँ लोगों को रावण दहन को लेकर उत्साह हैं। वही रामलीला नाटक क्लब द्वारा भी तैयारी शुरू कर दीं हैं। साथ ही इस बार का रावण,मेघनाद और कुंभक र्ण का पुतला भी नये अंदाज ओर लुक में दिखाई देगा। साथ ही रावण के माथे से चिंगारी आकर्षण का केंद्र होगा।

पिछले पाँच पीढ़ी से दशहरा पर यूपी नही,बल्कि उधम सिंह नगर के कई ज़िलों में पुतला बनाने वाले मुस्लिम नासिर खान ने बताया कि इस बार रावण की ऊँचाई 55 फिट,मेघनाद और कुंभ कर्ण की ऊंचाई 48-48 फिट होगी। बताया कि इस बार के पुतलों में नया लुक दिखाई देगा, क्योंकि इस बार कपड़ों का डिजाइन, चेहरे की बनावट बिल्कुल अलग और आकर्षक होगी। इसके अलावा रावण के माथे से निकलने वाली चिंगारी आकर्षण का केंद्र होगी। नासिर ने बताया कि महंगाई की बजह से खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा हैं,क्योंकि कच्चा माल काफी महंगा होता हैं और महज पुश्तेनी काम और दायित्व को निभाया जा रहा है।

——————

फोटों परिचय 18 आरडीपी 07पी। गाधी पार्क में बने पुतले।


झूठी निकली लूटपाट की कहानी,उल्टा हुआ मुकदमा

-तमंचे के बल 1.60 लाख की थी सूचना

-पप्पू के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई

संवाददाता,रुद्रपुर।

अमृत विचार। कोतवाली इलाके में एक युवक द्वारा गोदाम में हथियार बंद बदमाशों द्वारा लूटपाट की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। जांच में मामला फर्जी पाया। तो पुलिस ने सूचना देने वाले के खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि 17 अक्टूबर को 112 पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर पप्पू नाम के व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके कच्ची खमरिया स्थित गोदाम में तमंचे से लैस चार युवक घुस आए और गोली मारकर हत्या की धमकी देते हुए 1.60 लाख की नकदी लूट ली है। सूचना मिलते ही बागवाड़ा चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और तथ्यों की जाँच। तो पाया कि लूटपाट की सूचना फ़र्जी ऒर झूठी निकली। जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले पप्पू उर्फ हबीब उल्ला निवासी डूमरीया गंज, थाना हेतिमपरसा सिद्दाथ नगर यूपी व हाल निवासी कच्ची खमरीया के खिलाफ झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

——————