अंकिता हत्याकांड:-भड़के कांग्रेसियों ने निकाला कैडल मार्च

-बोले:-माता-पिता लड़ रहे इंसाफ की लड़ाई

-वीआईपी को बना दिया राज्यपाल

खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।

 जंतर मंतर पर बेटी अंकिता हत्याकांड में एक तरफ जंतर मंतर इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले माता पिता को जबरन उठाए जाने और चर्चाओं में आए आरोपी वीआईपी को राज्यपाल बनाए जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रम्पुरा बस्ती इलाके में कैडल मार्च निकाला और राज्यपाल को पद से हटाने का मुद्दा उठाया। आगाह किया।कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला। तो कांग्रेस प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी।

गुरुवार की शाम को जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा,महा नगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल की मौजूदगी में कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और रम्पुरा बस्ती में कैण्डल मार्च निकाला। कहना था कि अंकिता हत्याकांड को कई साल बीत चुके हैं और परिवार इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं। एक तरफ जहाँ भाजपा ने चर्चाओं में आए वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई नही की। वही उस व्यक्ति को दूसरे प्रदेश का राज्यपाल बनाकर सम्मान दिया और जब अंकिता के माता पिता ने दिल्ली जंतर मंतर पर राष्ट्रीय नेता राहुल और प्रियंका गाधी के साथ धरना देकर न्याय की लड़ाई लड़ी। तो केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया। आरोप था कि भाजपा सरकार बेटियों को अपमानित करने वालो को पद दे रही और न्याय माँगने वालो का दमन कर रही हैं । जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने आगाह किया कि जल्द ही वी आईपी को नही हटाया। तो उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर, प्रदेश महादचिव सन्दीप चीमा, दिनेश पंत मोहन खेड़ा, रजीत विहं राणा, पूर्वपार्षद मोहनकुमार, संजय आहेस, सुनील चुध उमापरकार सतीश कुमार अर्जुन विश्वास मधु सिकदार, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, केरू मण्डल, अशोक रस्तोगी उमर खान, कविता, खुशी, हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।

——————