वोट बचाओ,देश बचाओ न्याय यात्रा से बदलेगी सत्ता:-गाबा
-23 अक्टूबर को रुद्पुर में होगा भव्य स्वागत
-प्रदेश प्रभारी शैलजा का होगा आगमन
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निकली वोट बचाओ देश बचाओ न्याय यात्रा 23 अक्टूबर को रुद्रपुर पहुचेगी। जिसको लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने प्रेस वार्ता में बताया कि न्याय यात्रा खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और किच्छा विधानसभा से होते हुए 23 अक्टूबर को रुद्रपुर आएगी।
जिला अध्यक्ष गाबा ने बताया कि 24 अक्टूबर की सुबह यात्रा गदरपुर,बाजपुर,काशीपुर और जसपुर के लिए रवाना होगी और यात्रा का समापन होगा। यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महरा,विधायक तिलक राज बेहड़,विधायक भुवन कापडी करेगे। साथ ही प्रभारी शैलजा का भी आगमन होगा। बताया कि यात्रा का मकसद प्रदेश सरकार से महिला सुरक्षा,बेरोजगारी,मंहगाई, भ्रष्टाचार,पलायन,धराशायी कानून व्यवस्था के उठाएं सवालो का जवाब लेना है। गाबा ने बताया कि यात्रा के स्वागत की सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं और कार्यकर्ता भी अपनी अपनी विधानसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचगकर यात्रा का भव्य स्वागत करें, क्योंकि उत्तरखंड में जनता बदलाव चाहती है और प्रदेश हो या देश। भाजपा मुक्त का मन बना चुकी हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल,महा नगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन, संदीप चीमा,योगेश चौहान आदि मौजूद रहे।
———————
