जिला बार एसोसिएशन हॉल में हुआ सुखमणि साहब पाठ
-गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर हुआ कार्यक्रम
-पाठ के बाद वितरित की गई छबील
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर।
हर वर्ष की भांति इस साल भी जिला बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं के सहयोग से बार सेट्रल हॉल में सुखमणि साहब का पाठ हुआ और उसके बाद छबील का वितरण किया गया। इस दौरान पा ठ के माध्यम से अधिवक्ताओं की खुश हाली और तरक्की के प्रति प्रार्थना भी की गई।
बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता कुलवीर सिंह ढिल्लो के द्वारा सभी अधिवक्ता ओं की सहमति व सहयोग के साथ गुरु अर्जुन देवी के शहीदी दिवस पर अधिवक्ता सेट्रल हॉल में सुखमणि साहब का पाठ धार्मिक अनुष्ठान हुआ। जिसमें प्रवचन कर्ताओं और धर्म प्रचारकों द्वारा गुरु की महिमा का ब खान हुआ और अधिवक्ताओं की खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना हुई। पाठ के बाद जजी परिसर में मीठा छबील भी वितरण हुआ। कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक कुलवीर सिंह ढिल्लो ने बताया कि पिछले कई सालों से लगातार अधिवक्ताओं के सहयोग से सुखमणि साहब का पाठ होता आ रहा है और मीठा छबील वितरित किया जाता है। ताकि एसोसिएशन की खुशहाली के साथ ही धार्मिक भावनाओं को बढावा मिल स के। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव फोगाट, सचिव जसवंत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता खड़क सिंह, एमपी तिवारी,राजेंद्र नारंग,धर्मेंद्र सिंह डंग,मक्खन सिंह,सर्वजीत कुमार सिंह,अर्जुन सिंह विर्क आदि मौजूद रहे।