Headlines

भाजपा नेता के घर हथियारबंद बदमाशों ने मचाया तांडव

-लोडेड पिस्टल छोड़कर भागे बदमाश
-तहरीर के आधार पर मुकदमा हुआ दर्ज
संवाददाता,रुद्रपुर।
अमृत विचार:-बुधवार की देर रात्रि आदर्श कॉलोनी चौकी में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब कई गाड़ियों पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा नेता के घर धावा बोलकर तांडव मचा दिया। भीड़भाड़ इकठ्ठा होता देखा और पुलिस की दस्तक होते ही थार सवार एक युवक लोडेड पिस्टल फेंककर फरार हो गया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि आदर्श कॉलोनी वार्ड-30 वैष्णो देवी मंदिर के समीप भाजपा नेता सतनाम सिंह परिवार के साथ रहते है। एक माह पहले जवान बेटे द्वारा सुसाइड की मार्मिक घटना से परिवार उभरा भी नहीं था कि घर के सामने ए सी पार्ट्स की दुकान चलाने वाला रमन ठक्कर बुधवार की शाम साढे आठ बजे अपने भाई रवि ठक्कर के साथ आता है। जहां भाजपा नेता के बेटे तरूण देव का किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है। मामूली कहासुनी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामला रफा दफा कर देते है,लेकिन थोडी देर बाद ही आरोपी रमन ठक्कर द्वारा फोन कर अपने बदमाश साथियों को बुला लेता है। कुछ ही देर बाद थार संख्या यू के 06 बीएन 0014 के अलावा आई-20,विन्सन सहित चार गाड़ियों में हथियारबंद बदमाश आते है और भाजपा नेता के घर के सामने आकर ललकारना शुरु कर देते है। जैसे ही भाजपा नेता का बेटा बाहर आता है। वै से ही एक युवक पिस्टल निकाल लेता है। खौफनाक इरादों को देखते हुए भाजपा नेता व स्थानीय लोगों ने आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत को फोन पर घटना की जानकारी दी। जैसे ही पुलिस का सायरन हथियारबंद बदमाशों ने सुना। तो बदमाश तितर-बितर होने लगे और पुलिस को जानकारी मिली कि खड़ी गाड़ियों में हथियार है। तो पुलिसकर्मी गाड़ियों की तलाशी लेने लगे। तभी थार सवार एक युवक दरवाजा खोलकर भागता है और भागते-भागते अपनी लोडेड पिस्टल सड़क किनारे फेंककर फरार हो जाता है। सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार,बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली भी भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके की घेराबंदी कर देते है और सड़क किनारे पड़ी एक ऑटोमेटिक मैगजीन लोडेड पिस्टल को बरामद कर लेते है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रमन ठक्कर,रवि ठक्कर,दीपक कुमार,सोनू भुल्लर सहित कई युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश तेज कर दी है।
——————-
कोट
अभियुक्त रमन को देखकर भड़क उठी मां
रुद्रपुर। बताते चले कि 11 मई को भाजपा नेता सतनाम के जवान बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था,जबकि कपिल उर्फ शेरु यानी भाजपा नेता का बेटा रमन का दोस्त था। दोस्त की मौत के एक माह बाद अचानक रमन दुकान पर आता है। जिसे देखकर भाजपा नेता की पत्नी पूर्व पार्षद कंचन कौर भड़क जाती है और जवाब बेटे की मौत का कारण अभियुक्त को ठहराने लगती है। आरोप था कि अभियुक्त रमन ने परिवार का सदस्य बनकर धोखा दिया और बेटे कपिल को मानसिक अवसाद से ग्रस्त कर दिया। बेटे की मौत का कारण अभियुक्त है। बस क्या था भाजपा नेता व अभियुक्त में कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि अभियुक्त ने बदमाश साथियों को बुलाकर संगीन वारदात को अंजाम देने की योजना बना डाली।
———————-
कोट
दुकान सीज,धरपकड़ हुई तेज
रुद्रपुर। भाजपा नेता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा बोलने की वारदात के बाद कोतवाली पुलिस भी अलर्ट हो गई और पुलिस ने सबसे पहले अभियुक्त की रमन ए सी पार्टस की दुकान को सीज कर दिया और वीडियोग्राफी भी की। साथ ही तीन चौकियों के प्रभारियों की एक टीम ने अभियुक्त रमन ठक्कर सहित नाम जद अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर नामजद अभियुक्त गदरपुर हाईवे स्थित धौलपुर के समीप केशरपुर गांव के रहने वाले है। जहां पुलिस आवास के अलावा संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
———————–
कोट
जब घनघनाने लगे भाजपा नेता के फोन
रुद्रपुर। वार्ड-30 की पूर्व पार्षद रही कंचन कौर और भाजपा नेता सतनाम सिंह की भाजपा में सक्रियता को लेकर पीड़ित परिवार की सत्ताधारी पार्टी में अच्छी खासी पैठ है। यहीं कारण है कि जैसे ही हथियारबंद बदमाशों का घर पर धावा बोलने की भनक सत्ताधारी नेताओं को हुई। वैसे ही भाजपा जनप्रतिनिधियों और नेताओं के फोन पीड़ित परिवार और पुलिस को घनघनाने लगे। यहीं कारण है कि सत्ताधारी नेताओं के फोन आने के बाद आदर्श कॉलोनी,बाजार चौकी,रम्पुरा चौकी के अलावा कोतवाली भी अलर्ट हो गई और पुलिस ने तहरीर के आधार पर फौरन मुकदमा पंजीकृत किया और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। अब देखना यह है कि पुलिस की तत्परता अभियुक्तों की गिरफ्तारी कब कर पाती है।
———————
कोट
बोले सीओ:-लाइसेंसी नहीं,बल्कि अवैध है पिस्टल
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में हुई घटना में बरामद पिस्टल लाइसेंसी नहीं है,बल्कि अवैध पिस्टल है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और कुछ अभियुक्तों को चिह्नित भी कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है और पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी,क्योकि अवैध असलहों का प्रदर्शन कर भयभीत करना और दुसाहसिक घटना को अंजाम देने की कोशिश करना जघन्य अपराध है। हर अभियुक्त के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएंगी।
—————-
फोटो परिचय-11आरडीपी01पी-अभियुक्त रमन की दुकान सीज करती पुलिस।
फोटो परिचय-11आरडीपी02पी-बरामद अवैध पिस्टल।

पत्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *