शक्तिमान ब्राड की कथित नकल पर टीम का रुद्रपुर में छापा
-गुरदेव इंडस्ट्रीज से मिली कॉपी राइट के सबूत
-रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क से मिलता-जुलता है ब्रांड
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के विख्यात ब्रॉड शक्तिमान के ट्रेडमार्क और रजिस्टर्ड व्यापार चिह्न की नकल का मामला सामने आया है। जिसको लेकर कंपनी के विधिक सलाहकार और अधिवक्ताओं की टीम ने रुद्रपुर स्थित नामी कंपनी में छापा मारा और क ई ट्रेडमार्क स्टिकर के साथ ही हुबहु कलर भी बरामद किया और सील की कार्रवाई की। टीम की छापामार कार्रवाई से कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
बताते चले कि एग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रसिद्व ब्रांड शक्तिमान के विधिक सलाहकार द्वारा दिल्ली जिला न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। कहा था कि शक्तिमान कृषि यंत्र किसानों का भरोसा है और उसी से मिलता-जुलता नाम,हुबहु रंग और डिजाइन के साथ शक्ति युग,शक्तिमान सहित कई नामों से कृषि यंत्रों को बेचा जा रहा है,जबकि शक्ति या शक्ति युग द्वारा कोई भी ट्रेडमार्क रजिस्टर नहीं किया है। ऐसे में कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ ही किसानों को भ्रमित कर रहा है। याचिका पर सुनवाई हुई और गुरुवार की शाम को कंपनी के विधिक सलाहकार फर्म नवकार एसोसिएट के अधिवक्ता नम्रता जैन,विजय सोनी, कृष्ण मणि तिवारी, परिधि जैन,तानिया वर्मा ने किच्छा बाइपास मार्ग स्थित जय गुरुदेव इंडस्ट्री में छापा मारा औ र ट्रेड मार्क स्टिकर,चित्रण,हुबह रंग मिला,जबकि शक्ति युग नाम लिखने का तरीका भी कंपनी के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क और प्रतिलिप्यधिकार से मिलता जुलता है। यहीं पाया कि गुरुदेव कंपनी शक्ति युग ब्रांड के नाम से कृषि यंत्रों की धड़ल्ले से बिक्री भी कर रहे है। इन सभी साक्ष्यों को सीज करते हुए छापेमारी टीम ने वीडियो ग्राफी की और पुन:दिल्ली के लिए रवाना हो गई। छापामार कार्रवाई से कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
———————
कोड
नकली ब्रांड वाली मशीन भी बरामद
रुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों की विश्वसनीयता को भ्रमित करने के लिए काफी है और कंपनी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इस दौरान बड़ी संख्या में नकली ब्रांड वाली कई मशीन शक्तियुग अंकित नाम से भी मिली। जो कि रजिस्टर्ड ट्रेड मार्क,प्रतिलिप्याधिकार और ट्रेड ड्रेस का खुला उल्लंघन है। साथ ही शक्तियुग और शक्तिशाली नाम के भी स्टिकर पाएं गए।
——————
बोले अधिवक्ता:-कंपनी को लगानी होगी रोक
रुद्रपुर। छापामार टीम में आए अधिवक्ता विजय सोनी ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कार्रवाई में भी नकल किए जाने के साक्ष्य भी बरामद हुए है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन को फौरन शक्तियुग नाम अथवा इससे मिलते-जुलते ट्रेडमार्क और ब्रांड कृषि उपकरणों के निर्माण,बिक्री,मार्केटिंग या प्रचार प्रसार पर रोक लगानी पडेगी। अन्यथा अदालत के आदेशों की अवहेलना का नोटिस भेजा जाएगा। कंपनी प्रबंधन याचिका के आधार पर अपनी पैरवी करे।
——————-
कोड
मीडिया से बचता रहा कंपनी प्रबंधन
रुद्रपुर। जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज में हुई कॉपीराइट मामले की छापेमारी के दौरान कंपनी संचालक मीडिया को देख कर कतराते रहे,जबकि छापामार टीम के अधिवक्ता मीडिया को बुलाकर अपना पक्ष रखते हुए दिखाई दिए। उ नका कहना था कि यदि कंपनी प्रबंधन का कारोबारी सही है। तो न्यायालय में अपना पक्ष रखे और मीडिया क र्मियों को भी अपना पक्ष रखकर सही और गलत का फैसला कर सकते है। इस दौरान मीडिय कर्मियों ने भी कई बार पूछने का प्रयास किया,लेकिन प्रबंधन कतराते हुए दिखाई दिए।
———————–