अनिल मौत प्रकरण:-शराबी दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल

अनिल मौत प्रकरण:-शराबी दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल

-पांच हजार रुपये चोरी करने का था महज शक
-गला दबाया,फंटी से फोड़ा सिर,फिर हुआ फरार
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में हुई अनिल मौत प्रकरण की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने एक जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। हत्यारा कोई ओर नहीं था,बल्कि अनिल का जिगरी दोस्त ही निकला,क्योंकि अभियुक्त को यह संदेह था कि अनिल ने ही उसके पांच हजार रुपये चोरी किए है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फट्टी,रस्सी और अहम सबूत भी बरामद कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है। 
खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस को 31 जुलाई की सुबह शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में एक अज्ञात युवक का शव मिल ता है और एक अगस्त को संदिग्ध की शिनाख्त ठाकुरनगर निवासी 24 वर्षीय अनिल कुमार के नाम से हुई और प्रारंभिक तफ्तीश में पुलिस का मामला हादसा जैसा प्रतीत हो रहा था,लेकिन चोट के निशान हत्याकांड की ओर इशारा कर रहे थे। इसी दिशा में पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर यह पता चला कि हत्याकांड के वक्त से ही सुनील कुमार उर्फ इक्का निवासी शिवनगर लापता है। चार अगस्त को मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त सुनील कुमार को गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया और पूछताछ में यह मामला सामने आया कि अभियुक्त का मृतक अनिल पर पांच हजार रुपये चोरी करने का संदेह था और इसी संदेह के कारण उसने 31 जुलाई की रात्रि को शराब पार्टी के दौरान पहले रस्सी से गला दबाया और फिर लकड़ी की फंटी से सिर पर कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और शव को निर्माणाधीन मकान में ही छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सभी वस्तुएं बरामद कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है। 
————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *