खाकी से बेखौफ बदमाश, सुहैल पर चलाई गोली
-देर रात का मामला,पुलिस जाँच शुरू
-कारतूस भी बरामद,पुरानी है रंजिश
खबर तफ्तीश बरुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि बदमाशों को खाकी का ख़ौफ़ भी नही रहा। देर रात दोस्तों के साथ पकौड़ी खा रहे एक युवक पर हथियार बंद बदमाशों ने हमला बोल दिया और जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। गनीमत यह रही कि युवक बाल बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात खेड़ा बस्ती का रहने वाला सोहेल अपने दोस्तों के साथ किच्छा बायपास स्थित एक ठेले पर पकौड़ी खा रहा था कि तभी 10 से 12 युवकों ने घेर लिया और हाथापाई करने लगे। इसी बीच एक युवक ने साथी को 315 बोर का तमंचा थमाते हुए गोली मारने को कहा। जैसे ही सोहेल भाग कर अपनी जान बचाने लगा की तभी युवक ने पीछे से गोली चल दी और युवक बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि हमलावरो ने सोहेल का काफी दूर तक पीछा भी किया,लेकिन गोली बकी आवाज से मची भगदड़ के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुवयना किया और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू दी । उधर कोतवाली ट्रांज़िट कैंप प्रभारी ब धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि घटनास्थल पर 315 बोर का एक खाली कारतूस बरामद हुआ है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि सोहेल का वार्ड के ही रहने वाले कुछ लोगों से रंजीत चल रही है पिछले कुछ दिन पहले भी आपस में विवाद हुआ था जल्दी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी
——————-
