कार्रवाई:-शिवराजपुर पट्टी-मंडी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

-भीषण सडक हादसे के बाद हुई कार्रवाई

-एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

 10 अक्टूबर को थाना कुंडा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद एसएसपी ने थाना कुंडा के दो चौकी प्रभारियो पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। जांच में पाया कि दोनों चौकी इलाकों में प्रभावी चेकिंग मुहिम में लापरवाही बरती गई थी। जिस वजह से सड़क हादसा हुआ।

बताते चले कि 10 अक्टूबर को कोतवाली कुंडा इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसमें तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई थीं, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे को एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने गंभीरता से लिया और हादसे की जांच करवाई। जांच में पाया कि घटना स्थल चौकी शिवराजपुर पट्टी और चौकी मंडी हल्का में आता है और दोनों चौकियों द्वारा सड़क हादसों की रोकथाम करने और प्रभावी चेकिंग अभियान संचालित करने में लापरवाही बरती हैं। मामले में एसएसपी ने तत्काल शिवराज पुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। एसएसपी की सख्ती ने महकमें में हड़कंप मचा दिया।