उजाड़े दुकानदारो का सवाल, आखिर कब मिलेगी दुकान
-एक बार फिर धरना देकर उठाई माँग
-भड़के रोडवेज मार्केट के दुकानदार
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
पिछले कुछ माह पहले रोडवेज के समीप उजाड़े गए छोटे दुकानदारो ने एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया और नगर निगम से सवाल किया कि आखिरकार कब उन्हें दुकानें आंवटित होगी। आरोप था कि उजाड़े जाने से पहले निगम द्वारा दुकान बनाकर देने का वायदा किया था। उन्होंने आगाह किया कि जल्द दुकानों का आवंटन नही हुआ। तो अनिश्चितकालीन धरना होगा।
रविवार को रोडवेज के समीप धरना देते हुए उजाड़े गए दुकानदारों का कहना था कि पिछले कई दशकों से रोडवेज बाजार के छोटे तबके के दुकानदार अपना कारोबार करते थे और परिवार की जीविका चलाते थे। पिछले दो माह पहले नगर निगम के साथ प्रशासन ने यह कहकर दर्जनों दुकानें तोड़ डाली कि रोडवेज और किच्छा बाईपास हाईवे का चौड़ीकरण होना है और जल्द ही नगर निगम द्वारा उजाड़े गए दुकानदारों को दूसरे स्थान या फिर दुकान बनाकर आंवटित की जाएंगी। बावजूद इसके निगम वादाखिलाफी कर रही हैं और मुद्दे को सुनने को तैयार भी नही है। जिसकी वजह से छोटे कारोबारियों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा रहा है। जल्द ही माँग पर गौर नही किया। तो अनिश्चितकालीन धरना होगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद रमेश कालडा,राजेश पाडेय,सतोष कुमार,राकेश शर्मा,नंद लाल शर्मा,चन्द्र पाल, मदन पाल आदि मौजूद रहे।
———————-
