महापौर का फरमान, व्यापारी नेता का कांउटर
-नवरात्र पर मीट बिक्री पर थी रोक
-पांच मिनट में आया चिकन बर्गर
खबर तफ्तीश , रुद्रपुर।
नवरात्र पर जहा महापौर विकास शर्मा द्वारा चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था और आदेश दिया था कि नगर निगम इलाके में किसी भी रेस्टोरेंट या फिर खुले में कच्चा और पका मीट नही बिकेगा। मेयर के इस फैसले पर तुरंत व्यापारी नेता ने ऑनलाइन ऑर्डर किया और महज चंद मिनट में चिकन बर्गर का ऑर्डर रिसीव भी किया और सवाल किया कि क्या आदेश सिर्फ छोटे दुकानदार पर ही लागू होता हैं और क्या मेयर बड़े फूड सप्लाई कंपनियों पर कार्रवाई कर सकते है।
दरअसल 10 अक्टूबर को मेयर विकास शर्मा ने एक आदेश जारी किया था नवरात्र के मद्देनजर निगम इलाके के किसी भी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट या फिर खुले में मास, मछ्ली और बकरे के मीट की बिक्री नही होगी। चाहे मास कच्चा हो फिर पका हुआ। जिसका कांउटर करते हुए व्यापारी नेता संजय जुनेजा ने अपने साथी के साथ मिलकर ऑनलाइन चिकन बर्गर ऑर्डर किया और 20 मिनट के अंदर ऑर्डर रिसीव भी हो गया। हालांकि जुनेजा ने चिकन बर्गर को फेंक दिया और कटाक्ष किया कि आदेश सिर्फ छोटे कारोबारियों पर लागू होता हैं या फिर बड़े कारोबारी पर भी मेयर कार्रवाई कर सकते है।
——————–
कोड़
बोले जुनेजा:- फ्रेंचाइजी कंपनी पर कब होगी कार्रवाई
रूदपुर। व्यापारी नेता संजय जुनेजा का कहना था कि नवरात्र हिंदू समाज का पवित्र पर्व है और सभी की आस्था भी है, लेकिन जिस प्रकार मेयर द्वारा बिक्री पर रोक लगाई थी। वह सिर्फ छोटे दुकानदार पर ही क्यों। क्या मेयर बड़ी बडी फूड सप्लाई फ्रेंचाइजी कंपनी पर कार्रवाई कर सकती हैं,क्योंकि नही सरकार शराब की बिक्री बंद नही करती। सिर्फ राजनीति नही होगी चाहिए।
——————-
कोड
बोले मेयर,वह सिर्फ अपने अधिकार के है मालिक
रुद्पुर। मेयर विकास शर्मा का कहना था कि जनता ने उन्हें मेयर बनाया और नवरात्रि हिदुओं की आस्था का पर्व हैं। ऐसे में आस्था ओर भावनाएं आहत नही हो। इसलिए उनके द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में ही आदेश करते सकते हैं ऒर उनका अधिकार भी है। जो लोग सोशल मीडिया पर ऑर्डर का प्रचार कर रहे है। वह सनातनी नही हो सकते।
—————
