पांचवे दिन भी जारी रहा मजदूरो का सत्याग्रह आंदोलन
-सिडकुल श्रमिक संयुक्त मोर्चा दे रहा है धरना
-सवेतन कार्यबहाली का उठाया है मुददा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
सवेतन कार्यबहाली का मुददा उठाते हुए सिडकुल श्रमिक संयुक्त मोर्चा का पांचवे दिन भी सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। उन्होंने आगाह किया कि मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
वक्ताओं का कहना था कि दिल्ली की एनसीएलटी शाखा के आदेश पर अपेक्स बिल्डसिस लिमिटेड पंतनगर की नीलामी प्रक्रिया हुई थी। स्वामित्व और प्रबंधन को जसमृत डिजाइनर को स्थानांतरित कर दिया गया। लिखित समझौते के बाद भी कंपनी प्रबंधन क्षर बेवजह 102 श्रमिकों को नौकरी से निकाल दिया और का र्य बहाली भी नही की,जबकि समझौते नामा भी नौकरी से नहीं निकाला जाएंगा। ऐसा समझौता हुआ था। बावजूद वर्तमान कंपनी प्रबंधन द्वारा नौकरी से निकाल दिया। जिस कारण श्रमिकों के साथ रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है। इस मौके पर विद्यावती, अनीशा देवी,रानी देवी, राजकुमारी ,गिरीश जोशी, बुद्ध सेन,सत्येंद्र कुमार,गणेश चंद,रतन प्रकाश, सूर्यभान यादव,दिव्या, मयंक गंगवार आदि मौजूद रहे।
——————-
