जीएसटी का छापा:-इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों का फूटा गुस्सा
-विधवानी मार्केट की सभी दुकानें रही बंद
-धरना प्रदर्शन किया,विधायक ने दिया समर्थन
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
पिछले कुछ दिनों से जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर छापामार कार्रवाई के खिलाफ दुकानदार भड़क गए और उन्होंने सभी दुकानों को बंद कर धरना प्रदर्शन किया। कहना था कि अधिकारी बेवजह दुकानदार को प्रताड़ित कर रहे है,जबकि सभी व्यापारी जीएसटी के अनुसार कारोबार कर रहे है। दुकानदारों के आंदोलन को जायज ठहराते हुए विधायक शिव अरोरा ने भी अपना समर्थन दिया।
रविवार की सुबह दस बजे जहां रुद्रपुर का बाजार खुल जाता है। वहीं विधबानी मार्केट की इलेक्ट्रॉनिक दुकान बंद थी। मामला यह था कि पिछले कुछ दिनों से जीएसटी विभाग के अधिकारी दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर रहे है। भड़के दुकानदारों ने इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात खुराना की मौजूदगी में सभी व्यापार मंडल के नेताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अधिकारी बेवजह जीएसटी चोरी का भय दिखाकर छापामार कार्रवाई कर रहे है,जबकि हकीकत यह है कि व्यापारी प्रतिवर्ष निर्धारित जीएसटी भरते है और अधिकारी बिना दस्तावेज के कार्रवाई कर रहे है। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया। उन्होंने आगाह किया कि यदि अधिकारियों ने कार्रवाई बंद नहीं की। तो व्यापारी जीएसटी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगे। इस मौके पर दीपक कुमार,इंद्र साहनी,अर्पित कुमार,जितेंद्र छाबड़ा,मांगेराम गर्ग,सुनील कुमार छाबड़ा,गौरव नागपाल आदि मौजूद रहे।
——————
कोड
एक मंच पर दिखा व्यापार मंडल
रुद्रपुर। आरोप-प्रत्यारोप हो या फिर कोई भी कार्रवाई। हमेशा देवभूमि व्यापार और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जीएसटी कार्रवाई के खिलाफ एक मंच पर दिखा। देवभूमि व्यापार के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ थे। तो वहीं महानगर अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल संजय जुनेजा भी धरना प्रदर्शन में देखे गए और विचारों और मतभेद की लड़ाई में उनके साथी महामंत्री मनोज छाबड़ा और कोषाध्यक्ष संदीप राव भी थे। जो कि चर्चा का विषय है।
——————
कोड
काली पट्टी बांधकर करेंगे कारोबार
रुद्रपुर। व्यापार मंडल हो या फिर देवभूमि व्यापार मंडल सहित इलेक्ट्रॉनिक दु कानदार। सभी ने एक स्वर में कहा कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों की प्रताड़ना के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार काली पट्टी बांधकर अपना कारोबार करेगा और दुकानदार का विरोध कार्रवाई और मनमानी के बंद होने तक काली पट्टी बांधेगा।
—————-
बोले विधायक:-बर्दाश्त नहीं होगा उत्पीड़न
रुद्रपुर।धरनास्थल पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने जीएसटी अधिकारी राहुल चंद्रा को फोन कर प्रताड़ना की जानकारी दी और कहा कि त्योहारी सीजन को लेकर दुकानदार पहले ही चिंतित है। ऐसे में बेवजह छापामार कार्रवाई कर भय का वातावरण बनाना न्याय संगत नहीं है और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे में अधिकारियों को हिदायत दी जाए कि छापामार कार्रवाई बंद करे,अन्यथा विभाग के खिलाफ वह खुद मोर्चा खोलेगे।
———————
