Headlines

मथुरा नंबर की थार,ऊपर चढ़कर शराब पीते युवक

मथुरा नंबर की थार,ऊपर चढ़कर शराब पीते युवक
-वीडियो हुई वायरल,तलाश हुई तेज
-रात्रि पुलिस ने चलाया शराबियों पर लठ
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
रविवार की देर रात्रि मथुरा नंबर की थार पर चढ़कर कुछ युवक शराब पीते हुए दिखाई दिए। जिसकी भनक लगते ही युवक फरार हो गए,लेकिन उनकी वीडियो वायरल हो गई । जिसके बाद पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वाले शराबियों पर लठ बजा दिया और शराबियो में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
बताते चले कि रविवार की रात्रि साढ़े दस बजे नैनीताल-रामपुर हाईवे स्थित रोडवेज के समीप शराब की दुकान के सामने और हाईवे पर खडी मथुरा नंबर की थार संख्या यूपी 85 सीयू 0909 पर खडे होकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। जिसकी वीडियो वायरल होते ही बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस कर्मियों के मौके पर पहुंची। जिसे देखकर युवक थार लेकर फरार हो जा ते है। बस क्या था पुलिस ने शराब की दुकान और हाईवे पर खुलेआम शराब पीते शराबियों को देखा। तो पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दी और देखते ही देखते शराबियो में हड़कंप मच गया और अफरातफरी के बीच शराबी शराब और चखना भी छोड़कर फरार हो गए। उधर, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि थार मथुरा नंबर की है और युवकों का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। बावजूद इसके युवक की सरगर्मी से तलाश जारी है।
———————–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *