Headlines

लो वोल्टेज से बेहाल उपभोक्ता,अधिशासी अभियंता का घेराव

लो वोल्टेज से बेहाल उपभोक्ता,अधिशासी अभियंता का घेराव
-वार्ड-32 के उपभोक्ताओं ने काटा जमकर हंगामा
-बोले उपभोक्ता:-समाधान नहीं,तो होगा आंदोलन
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
वार्ड-32 में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से बेहाल उपभोक्ताओं का आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा और कांग्रेसी पार्षद गौरव गिरि के साथ कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता का घेराव किया और जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने ऐलान किया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। तो अब उग्र आंदोलन होगा।
अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए उपभोक्ताओं का कहना था कि वार्ड-32 नगर निगम में आता है और शहरी इलाके का हिस्सा भी है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से हंस बिहार,डिवाइन पार्क,आनंद व फौजी मटकोटा में अद्योषित बिजली कटौती लगातार हो रही है और जब बिजली आती है। तो उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान है। वहीं बिजली अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल हो चुकी है। जिस कारण वार्ड का प्रत्येक व्यक्ति परेशान हो चुका है। आरोप था कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिस कारण उपभोक्ताओं में भारी रोष भी है। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ। तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, चेतन भट्ट,राकेश नौटियाल, विजय नेगी, नंदन सिंह रावत, विजय नेगी, देवेंद्र चौहान, संजय कुमार, तरुण गिरी, माधवी अधिकारी, कलावती अधिकारी, दुर्गा सुयाल,कमल राणा, चंद्र सुयाल,विमला पालीवाल, विमला देवी, खेम सिंह कोटिया, सतीश बुडाकोटी, गंगा सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। 
———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *