लोनिवि की अनदेखी के खिलाफ भड़क उठे कांग्रेसी

-सड़क किनारे बैठ्कर किया धरना प्रदर्शन

-बोले:-नही हुआ निर्माण तो होगी तालाबंदी

खबर तफ्तीश , रुद्रपुर।

 नैनीताल-रामपुर हाईवे किनारे खोदी गई सड़क हादसों का सबब बन रही हैं और भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे धरना प्रदर्शन किया और लोनिवि के खिलाफ भड़ास निकाली। आगाह किया कि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं हुआ। तो लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की जाएंगी।

शनिवार को कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा और संजय जुनेजा के साथ कार्यकर्त्ता नैनीताल हाईवे सरकारी स्कूल के समीप इकठ्ठा हुए और सड़क किनारे धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक साल पहले लोनिवि विभाग द्वारा नैनीताल मुख्य मार्ग पर इंद्रा चौक से बस अड्डे तक सड़क निर्माण को लेकर सड़क को खोद डाला था और अभी तक सड़क का निर्माण नही किया। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हो गए और राहगीर और वाहन चालक हादसे का शिकार बन रहे है,जबकि सत्ताधारी नेताओं ने नारियल तोड़कर उदघाटन किया और फ़ोटो खिंचवाने के बाद निर्माण कार्य को भूल गए। सड़क को तोड़कर गहरे गड्ढे जरूर कर दिए गए, लेकिन निर्माण कार्य आज तक अधूरा पड़ा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने आगह किया कि जल्द ही सड़क का निर्माण नही हुआ। तो लोनिवि कार्यालय पर तालाबंदी की जाएंगी। इस मौके पर पार्षद सौरभ राज बेहड,पार्षद इंद्रजीत सिंह, राजू कोली राकेश कोली,सुनील जड़वानी, साजिद खान, विजय गुप्ता, उमर अली, मोहन कुमार, कुंवर पाल कोली, अमित अरोरा,संजीव चौहान, सुरेंद्र सिंह, विकास मल्लिक,मनीष बावरा, रनजीत तिवारी,राजेंद्र मिश्रा, अर्जुन विश्वास,फरमान सिद्दीकी, देवानंद स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।

————————