अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष के आवास पर हुई अहम बैठक
-आयोग बोर्ड के सदस्यों के साथ हुआ मंथन
-बोली उपाध्यक्ष:-समस्याओं को हो त्वरित निदान
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने अपने कैप कार्यालय में आयो ग बोर्ड के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की। साथ ही सामने आए मामलों को लेकर चर्चा की और आदेशित किया कि लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण हो और सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
रविवार को हुई बैठक में आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि धामी सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है,लेकिन जानकारी के अभाव में समाज लाभ से वंचित है। साथ ही वर्तमान में अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कई लंबित मामले है। जिसके त्वरित निदान के लिए अधिकारों का प्रचार प्रसार करने,कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने,पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने के साथ ही लंबित समस्याओं का निदान करने का आदेश दिया। आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास कर रही है और सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास की तर्ज पर कार्य कर रही है। जिसका पालन करना प्रत्येक अधिकारी-कर्मी का दायित्व है। इस मौके पर सदस्य नफीस अहमद, सारिक मलिक,शकील अहमद,यशि थेप्टुन, फरहा और महबूब बली मौजूद रहे।