पूर्व विधायक की बिगड़ी हालात,अस्पताल में भर्ती
-शनिवार की देर शाम बिगड़ी हालत
-समर्थकों में चिंता,हालचाल जाना
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
शनिवार की देर शाम को उस वक्त ठुकराल समर्थकों में हलचल मच गई, जब पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की हालत बिगड़ गई और आनन फानन में ठुकराल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं समर्थकों ने हालचाल जाना।
बता चले कि शनिवार की शाम साढ़े नौ बजे पूर्व विधायक ठुकराल ग्रामीण इलाके से कार्यक्रम निपटा कर घर लौटे और अचानक पेट में असहनीय दर्द होने लगा और ठुकराल को आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही ठुकराल समर्थकों में हड़कंप मच गया और रविवार की सुबह तक अस्पताल में हाल चाल जानने वालों का तांता लग गया। फिलहाल ठुकराल की हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने पेट में इंफेक्शन की शिकायत बताते हुए उपचार शुरु कर दिया।