संस्कार भारती का ब्रज महोत्सव,पुरस्कृत हुई टीमें

संस्कार भारती का ब्रज महोत्सव,पुरस्कृत हुई टीमें
-स्कूली विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
-भाजपा जिला मंत्री ने बांटे पुरस्कार
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

हर साल की भांति इस वर्ष भी संस्कार भारती की रुद्रपुर इकाई द्वारा भव्य बृह महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कई प्रतिस्पर्धा के अलावा स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया ग या।  
महोत्सव का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण महापौर विकास शर्मा,विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल द्वारा किया गया। अतिथियों ने कहा कि बृज महोत्सव हिदुओं की आस्था का पर्व है,क्योकि महोत्सव के माध्यम से कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया गया। युवा पीढ़ी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और इस प्रकार के आयोजन से आत्मविश्वास,संस्कृति और संस्कारों का बोध कराया जा सकता है। इस दौरान अतिथियों ने प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आई विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया और आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम की प्रशंसा भी की। इस मौके पर अध्यक्ष हरवीर चौधरी, महामंत्री नरेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक कटारिया, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल,कुशल अग्रवाल,मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनीष मित्तल, रवि अग्रवाल, प्रमोद यादव, विजय कक्कड़,शालिनी गोयल, मनीष खन्ना,विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *