Headlines

जनता की मांग:-गदरपुर-कैलाखेड़ा-दिनेशपुर का हो एक सीओ सर्किल

जनता की मांग:-गदरपुर-कैलाखेड़ा-दिनेशपुर का हो एक सीओ सर्किल
-फरियादी को जाना पड़ता है बाजपुर या रुद्रपुर
-सोशल मीडिया के माध्यम से उठने लगी आवाज
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
ऊधमसिंह नगर में छह सीओ सर्किल के बाद अब गदरपुर-कैलाखेड़ा-दिनेशपुर को एक मिलाकर एक सीओ सर्किल करने का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठने लगा है। जिसको लेकर स्थानीय जनता सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपना मुद्दा उठा रही है। लोगों का मानना है कि फरियादी को अपनी फरियाद लेकर काफी दूर का सफर करना पड़ता है और चक्कर काट-काट कर फरियादी परेशान हो जाता है।
बताते चलें कि पुलिस व्यवस्था के अनुसार जिले में छह सीओ सर्किल है। कोतवाली गदरपुर,थाना दिनेशपुर और केलाखेड़ा को काशीपूर से संबंध किया है। गदरपुर व केलाखेड़ा की जनता को अपनी फरियादी सुनाने के लिए सीओ बाजपुर कार्यालय जाना पड़ता है,वहीं थाना दिनेशपुर के लोगों को सीओ रुद्रपुर कार्यालय की तरफ रुख करना पड़ता है। फरियाद लगाने के लिए फरियादी को लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ता है। इसी को लेकर गदरपुर की जनता सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गदरपुर-कैलाखेड़ा और दिनेशपुर को मिलाकर एक ही सीओ सर्किल बनाने का मुद्दा उठा रही है। मानना है कि यदि सीओ सर्किल एक हो जाता है। तो जनता को काफी राहत मिलेगी और पुलिसिं ग भी बेहतर होगी।
————————–
जनता का मत,बेहतर होगी पुलिसिंग
रुद्रपुर। गदरपुर-कैलाखेड़ा और दिनेशपुर की जनता का मानना है कि यदि जिले में सातवें सीओ सर्किल बनती है। तो पुलिस प्रशासन की निगरानी,अपराध नियंत्रण में तेजी,आसानी से सीओ से अपनी समस्या रखने का मौका मिलेगा,समय,धन और परेशानी की बचत और शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी।
—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *