Headlines

ठुकराल पर मुकदमा दर्ज,गरमाई तराई भावर की राजनीति

ठुकराल पर मुकदमा दर्ज,गरमाई तराई भावर की राजनीति
-गुस्साए कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की
-बेरिकेडिंग गिराने का प्रयास,पुलिस कार्यालय का घेराव
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने और देर रात्रि घर पर पुलिस की दबिश से गुस्साए कांग्रेसियों ने पुलिस कार्यालय कूच कर दिया। पुलिस कार्यालय में घुसने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की हुई और पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया। बावजूद इसके कांग्रेसी मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन रहे। ठुकराल पर मुकदमे के बाद तराई भावर की राजनीति गरमा गई और भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने दिख रही है।
मंगलवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे। जिन्हे रोकने के लिए अभी पुलिस फोर्स तैयारी कर ही रहा था कि अचानक कांग्रेसियों ने पुलिस को धक्का देकर एस एसपी कार्यालय में घुसने का प्रयास किया और अस्थाई तौर पर लगाई बैरिकेडिंग भी हटाने का प्रयास किया। कांग्रेसियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय मुख्य गेट के सामने ही धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। उन का आरोप था कि सत्ता के दबाव में प्रशासनिक अधिकारियों ने झूठी तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया,जबकि ठुकराल ने सरकारी काम में बाधा डालने का कोई भी काम नहीं किया। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार ठुकराल की तहरीर पर जल्द मुकदमा पंजीकृत करने और दंबिस प्रकरण की निष्पक्ष जांच के बाद मामला शांत हुआ। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,मोहन खेड़ा,संदीप चीमा,प्रीति साना,जितेंद्र शर्मा,संजय ठुकराल,योगेश चौहान,ज्योति टम्टा,इंद्रजीत सिंह,विशु गुंबर आदि मौजूद रहे।
——————-
पुलिस फोर्स को धक्का मार,अंदर घुसे बेहड़
रुद्रपुर। पुलिस कार्यालय के सामने धरना दे रहे किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ अचानक उठ है और तैनात पुलिस फोर्स को धक्का देकर पुलिस कार्यालय में घुस जाते है। कहना था कि क्या सिर्फ सत्ताधारी नेताओं को ही मिलने का अधिकार है। विपक्षी नेताओं से मिलने में पुलिस अधिकारियों को शर्म आती है और बेहड़,संजय ठुकराल,हिमांशु गाबा,मोहन खेड़ा ने पुलिस कार्यालय की सीढ़ियों के सामने ही धरना शुरु कर दिया और एसएसपी से मिलने की जिद की। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माने।
——————–
पुलिस प्रशासन से पूछे सवाल
रुद्रपुर। कांग्रेस नेताओं ने एसपी सिटी और सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी से सवाल पूछे कि क्या ठुकराल ने एसआईआर बैठक में कमिश्नर,डीएम या फिर अधिकारी से अभद्रता की। मामला सिर्फ विधायक शिव अरोरा के बीच टिका टिप्पणी का था। क्यों पुलिस ने झूठा मुकदमा किया,क्यों नहीं ठुकराल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ,क्यों एक जनप्रतिनिधि के घर पुलिस भेजकर अपमानित करने की कोशिश की गई,जबकि दर्ज मुकदमे में 41 का नोटिस भेजने का प्रावधान है। जिसको लेकर नेता एसएसपी से जवाब देने का मुद्दा उठाया।
——————-
दबिश की होगी जांच,14 दिन में होगा मुकदमा
रुद्रपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हो हल्ला और चार घंटे के हंगामे के बाद आखिरकार एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और एसडीएम मनीष बिष्ट ने बताया कि एसएसपी से हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया है कि सोमवार की रात्रि साढ़े बारह बजे पूर्व विधायक के आवास पर पुलिस की पांच गाड़ियां महज नोटिस तामिल की प्रक्रिया थी,लेकिन इतनी गाडिया गई। इस मामले की सीओ पंतनगर भूपेंद्र सिंह धोनी जांच करेंगे,ठुकराल की तहरीर पर 14 दिन के भीतर मुकदमा दर्ज की प्रक्रिया प्रारंभ करने और पूर्व विधायक को महज 41 का नोटिस तामील करने का आश्वासन दिया।
———————-
गेट किया बंद,पैदल आए एसएसपी
रुद्रपुर। मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कार्यालय के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया था। जिसे देखकर एसएसपी ने अपनी गाडी धरना स्थल से कुछ ही दूर पर खड़ी कराई और पैदल ही बचते-बचाते पैदल ही पुलिस कार्यालय पहुंचे और अधीनस्थों को वार्ता के माध्यम से हटाने का आदेश भी दिया। एसएसपी को देख कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *