जिंदगी से जूझता सुकेश,हमले का एक अभियुक्त गिरफ्तार

जिंदगी से जूझता सुकेश,हमले का एक अभियुक्त गिरफ्तार
-27 अगस्त की रात्रि को हुआ था जानलेवा हमला
-घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कातिलाना हमले का शिकार बने सुकेश की हालत नाजुक बनी हु ई है और युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा है। वहीं पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और हमले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 
ज्ञात हो कि संजय नगर खेड़ा निवासी सपन सरकार ने मुकदमा पंजीकृत कराया कि 27 अगस्त की रात्रि साढे आठ बजे बेटा सुकेश सरकार मोदी मैदान की तरफ गया था। जहां कुछ लोगों का आपस में विवाद हो रहा था। बेटे ने बीच बचाव की कोशिश की। तो हमलावरों ने तलवार और लोहे की रॉड से हमला शुरू कर दिया और हत्या करने की कोशिश भी की। शोर शराबा सुनकर हमलावर फरार हो गए। बेटे सुकेश की हालत इतनी नाजुक बनी हुई है कि तीन अस्पतालों द्वारा रेफर कर दिया है। उधर,जांच अधिकारी और आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने 28 अगस्त की शाम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ठाकुर नगर स्थित मकान पर दबिश दी और अभियुक्त अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक पर हमला करने वाले सात से आठ लोग थे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को लेकर पुलिस गंभीर है और लगातार घायल की स्थिति की निगरानी कर रही है। 
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *