Headlines

बारावफात-रक्षाबंधन को लेकर चौकन्नी जनपद पुलिस

बारावफात-रक्षाबंधन को लेकर चौकन्नी जनपद पुलिस
-खुद एसएसपी ने वायर लेस से दिए निर्देश
-जारी हुआ यातायात डायवर्ट चार्ट
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
बारावफात जुलूस और रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर जनपद पुलिस चौकन्नी है और खुद एसएसपी अजय गणपति कुंभार इसकी निगरानी कर रहे है। जिसको लेकर एसएसपी ने मंगलवार को वायरलेस के माध्यम से अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए कि यातायात डायवर्ट के अलावा अराजक तत्वों की निगरानी की जाए और मामला सामने आने पर कठोर कार्रवाई करे।
एसएसपी ने आदेश दिए कि बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेगे। महिला सुरक्षा को भीड़भाड़ वाले बाजार,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने,शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और ईद ए मिलादुन्नबी को लेकर सभी थाना-कोतवाली प्रभारी बैठक करेगे। एसएसपी ने कहा कि त्योहार पर अराजकता,अफवाह, सांप्रदायिकता,कानून-व्यवस्था करने वालों केा बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। साथ ही बारावफात जुलूस मार्गो की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से कराई जाएंगी। अति संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करने का आदेश दिया।
————————–
बारावफात पर रहेगा यातायात डायवर्ट
एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि बारावफात जुलूस को लेकर नई गाइडलाइन जारी हुई है। एसएसपी ने बताया कि सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक भीड़ भाड़,शहरी इलाकों और मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सिर्फ दुध,गैस,फल-सब्जी औ र पेट्रोलियम पदार्थो वाले वाहन ही वर्जित होगे। जिसको लेकर रुट डायवर्ट चार्ज भी जारी कर दिया है।
-दिल्ली-मुरादाबद-रामपुर,काशीपुर-नैनीताल या फिर पर्वतीय इलाके जाने वाले वाहन रामपुर बार्डर से रिंग रोड़ का इस्तेमाल करेगे।
-हरिद्वार,काशीपुर की तरफ से आने वाले  वाहन काशीपुर हाईवे स्थित फ्लाईओवर-रिगरोड से जाएंगे।
-खटीमा-सितारगंज तरफ से आने वाले वाहन जो रामपुर,मुरादाबाद,दिल्ली,काशीपुर,हरिद्वार जाना है। वह राधा स्वामी स्थित फ्लाईओवर-रिंग रोड़ का इस्तेमाल करेंगे।
-नैनीताल-हल्द्वानी तरफ से हरिद्वार,देहरादून, दिल्ली मुरादाबाद,सितारगंज, बरेली जाने वाले भी पारले चौक से रिंग रोड का प्रयोग करेंगे।
——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *