Headlines

शुक्ला के बयान पर भड़के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

शुक्ला के बयान पर भड़के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

-काले कोट को लेकर एक टिप्पणी की थी
-बोले अधिवक्ता,सार्वजनिक माफी मांगे शुक्ला
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर अधिवक्ताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा की टिप्पणी करने पर भड़के जिला जजी परिसर के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और आगाह किया कि यदि पूर्व विधायक ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी। तो विधिक कार्रवाई के साथ ही अधिवक्ता उग्र आंदोलन करेगे।
बताते चले कि पिछले दिनों एक प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक शुक्ला ने आवेश में विधायक तिलक राज बेहड़ पर पलटवार करते हुए काले कोट को लेकर टिका टिप्पणी की थी। जिसको लेकर मंगलवार को अधिवक्ता आरपी सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने दोपहर तीन बजे परिसर में प्रदर्शन किया और कहा कि अधिवक्ताओं के पेशे काले कोट संबंधी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि शुक्ला एक राजनीति प्रेस कर रहे थे और उदाहरण देते हुए अधिवक्ताओं को टारगेट किया। उन्होंने आगाह किया कि यदि पूर्व विधायक ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी। तो अधिवक्ता विधिक कार्रवाई के साथ ही जिला स्तरीय,प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता ओं को प्रकरण से अवगत कराएंगा और उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर एमपी सिंह,सूरज सिंह,सरबजीत सिंह,गिरिराज सिंह,राजीव सिंह,मनीष ग्रोवर, राशिद हुसैन, तबस्सुम, सोना राजपूत शुभम गगनेजा,कौशल गंगवार,साक्षी सक्सेना,लता गंगवार, नाजिम अली आदि मौजूद रहे।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *