मुफ्ती उलेमा का भड़काऊ भाषण,पुलिस ने किया मुकदमा

मुफ्ती उलेमा का भड़काऊ भाषण,पुलिस ने किया मुकदमा
-ईद मिलादुन्नबी जुलूस की तकरीर का है मामला
-वीडियो वायरल,पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
ईद मिलादुन्नबी जुलूस की तकरीर के दौरान एक मुफ्ती द्वारा भड़काऊ भाषण का मामला सामने आया है। भाषण की वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मुकद मा पंजीकृत किया और प्रकरण की जांच शुरु कर दी है। वीडियो इतना वायरल हुआ कि भाजपा नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी।
दरअसल 26 अगस्त को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला था और त्रिशूल चौक पर जुलूस की आखिरी तकरीर पढ़ी गई। तकरीर कर्ता मुफ्ती द्वारा एक भाषण दिया जाता है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मुफ्ती पर मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश का आरोप लगा। तो भाजपा नेताओं की भी तीखी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर बहस और वीडियो प्रकरण एसएसपी अजय गणपति कुंभार के संज्ञान में आ या। तो सीओ सदर को जांच के आदेश हुए और कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी। सीओ सदर विभव सैनी का कहना था कि त्रिशूल चौक की एक वीडियो वायरल होती है। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि मुफ्ती सांप्रदायिक भड़काऊ भाषण देकर सामाजिक सौहार्द खराब करने का प्रयास किया। बताया कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि भाषण देने वाला उलेमा था या फिर मुफ्ती। जांच के बाद कठोर कार्रवाई होगी।
——————-
एक इंच जमीन भी नहीं मिलेगी
रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए धामी सरकार ने 13 हजार एकड़ भूमि प्रदेश में खाली कराई गई है। रुद्रपुर में आठ एकड़ खाली कराई है। सरकार ने वैध मदरसों को संचालित कर रही है और अवैध मदरसा बर्दाश्त नहीं होगी। जिस प्रकार मुफ्ती ने भड़काऊ भाषण दिया है। देवभूमि में यह स्वीकार नहीं है और वह एक इंच भूमि पर कब्जा नहीं होने दूंगा और एक इंच भूमि मदरसे को नहीं मिलेगी।
——————–
हिंदू समाज को धमकाना बर्दाश्त नहीं
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जिस प्रकार त्रिशूल चौक पर एक मुफ्ती द्वारा हिन्दू समाज को धमकाने का भाषण दिया है और मदरसे को लेकर टिका टिप्पणी की है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध मदरसे पर कब्जा तो दूर। अब उन पर धामी सरकार का बुलडोजर चलेगा और पुलिस प्रशासन सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।
———————–
नहीं दिया कोई भड़काऊ भाषण
रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी कमेटी के प्रबंधक डा शाहिद रजा ने बताया कि जुलूस ए मोहम्मदी पर त्रिशूल चौक पर तहरीर पढ़ी गई थी और मुफ्ती दौरान किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण नहीं दिया था,जबकि समुदाय को इंसानियत का पाठ पढाया गया। एआई का प्रयोग कर वीडियो को एडिट किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरी वीडियो को सुनने का आह्वान किया। सोशल मीडिया में गलत तरीके से प्रस्तुत किया है।
————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *