यूपी के वीरेंद्र ने खाया जहर,उपचार के दौरान मौत
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
-यूपी इलाके की घटना,रुद्रपुर में हुई मौत
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
यूपी के रहने वाले एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला साम ने आया है। आनन फानन में युवक को रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव कादिरगंज बैर खेड़ी फैजाबाद बिलासपुर यूपी निवासी वीरेंद्र कुमार परिवार के साथ रहता था और गुरुवार की देर रात्रि मानसिक अवसाद के कारण उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर आनन फानन में युवक को रुद्रपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की तडके युवक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। सूचना मिलते ही दरोगा मोहन चंद्र जोशी ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि घटनास्थल यूपी का है। तो कोतवाली पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क कर सुसाइड की सूचना दी।
—————-