सीएम से मिलने की जिद,पुलिस हिरासत में पूर्व विधायक

सीएम से मिलने की जिद,पुलिस हिरासत में पूर्व विधायक

-पुलिस से धक्का-मुक्की,आठ कांग्रेसी पकडे
-जिला अस्पताल की बदहाली का उठाया था मुद्दा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी से मिलने की जिद करने पर पुलिस ने पूर्व विधायक सहित आठ कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली रुद्रपुर से दूर थाना दिनेशपुर स्थित एक चौकी में नजरबंद कर दिया। धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर धक्का मुक्की हुई और आखिरकार पुलिस ने ठुकराल सहित आठ कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे सीएम धामी युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचने की भनक लगते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिला अस्पताल की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए समर्थकों को सिटी क्लब आने का आह्वान कर दिया। इससे पहले समर्थक इकठ्ठा होते कि सीएम कार्यक्रम की तरफ बढ़ रहे ठुकराल को रोक दिया और धक्का-मुक्की के बाद पूर्व विधायक ठुकराल,दिनेश पंत,आनंद शर्मा,सुनील चुघ,रामसेवक कोली,दिनेश कोली,सुखदेव हल्दार को हिरासत में लेकर थाना दिनेशपुर स्थित महतोष चौकी ले गई,जबकि ठुकराल बार-बार सीएम से मिलकर जिला अस्पताल की बदहाली पर ज्ञापन देने की जिद कर रहे थे,लेकिन पुलिस ने मिलने की अनुमति नहीं दी और हो हल्ला के बाद ठुकराल व कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।
————————
ठुकराल ने उठाया  यह मुद्दा
-मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने।
-आर्थोपैडिक,बाल रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,आर्थो सर्जन की तैनात करने।
-खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन की मरम्मत और संचालित टेक्नीशियन की तैनात करने।
-दवाइयों की कमी को फौरन दूर करने।
-घायलों और मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था पर अंकुश लगाने।
——————
पुलिस को दो बार दिया गच्चा
रुद्रपुर। शुक्रवार की सुबह पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी समर्थकों को आदर्श कॉलोनी स्थित आवास कार्यालय पर आने का आह्वान किया था और यह योजना बनाई थी कि चुनिदा कार्यकर्ता गोपनीय तरीके से कार्यक्रम स्थल जाएंगे और सीएम से मिलने की कोशिश करेंगे। जैसे ही इसकी भनक एलआईयू यूनिट प्रभारी को लगी। तो पुलिस चौकन्नी हो गई और भनक लगते ही ठुकराल सिटी क्लब आए। वहां भी पुलिस कर्मियों ने नजरबंद कर दिया और पुलिस ने सीएम कार्यक्रम तक पहुंचने भी नहीं दिया।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *