सात माह से फरार चल रहे उल्लु और लल्ला गिरफ्तार
-एक जनवरी को सिपाही पर किया था हमला
-नशा नेटवर्क के सक्रिय सदस्य है आरोपी
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
एक जनवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। गिरफ्तारी के भय से अभियुक्त सात माह से फरारी काट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
बताते चले कि एक जनवरी को ए.एन.टी.एफ यूनिट को खबर मिली थी कि सुभाष कॉलोनी स्थित एक नशा माफिया के घर स्मैक की खेप आई है। जैसे ही पुलिस ने घर पर दबिश दी और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसी वक्त माफिया के परिवार और रिश्तेदारों ने पुलिस पर पथराव और जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें ए.एन.टी.एफ का सिपाही भुवन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमला प्रकरण में पुलिस ने पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की थी,लेकिन प्रकरण में चिह्नित दो अभियुक्त फरार चल रहे थे। गुरुवार की शाम को मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर सुभाष कॉलोनी निवासी गुलशन गिरि उर्फ उल्लु और इरफान उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सात माह से फरार चल रहे थे और अभी तफ्तीश में कुछ संदिग्धों की भी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी नशा नेटवर्क से जुडे है और नशा का धंधा संचालित करते है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
———————-