संजीव हिरासत प्रकरण:-सीओ सदर का सामने आया बयान

संजीव हिरासत प्रकरण:-सीओ सदर का सामने आया बयान
-बोले:-होटल में अनैतिक कार्यो की मिली थी सूचना
-ठुकराल समर्थक है आरोपी,छुडाने पहुंचे भाजपा नेता
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
ट्रांजिट कैंप के लघु व्यापार मंडल और पूर्व विधायक समर्थक संजीव गुप्ता को हिरासत लेने के प्रकरण में सीओ सदर का बयान सामने आया है। सीओ का कहना था कि कोतवाली इलाके में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट ने होटलों में अनैतिक कार्यो की शिकायत पर कार्रवाई की थी और पूछताछ में आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। यहीं कारण था कि महज पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था।
बताते चले कि गुरुवार की शाम को कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस व्यापारी नेता एवं ठुकराल समर्थक संजीव गुप्ता को हिरासत में लिया गया था। सूचना पर पूर्व विधायक ने चौकी में धरना देकर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप मढ़ा था और धरने के दौरान कई भाजपा नेता भी छुडाने पहुंचे । तो पुलिस भी हैरान रह गई और साढ़े ग्यारह बजे आरोपी को छोड दिया गया। दूसरे दिन सीओ सदर विभव सैनी का बयान आता है कि पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि कोतवाली इलाके स्थित होटलों में नाबालिग किशोरियों के साथ अनैतिक कार्य हो रहा है। एएचटीयू व पुलिस ने छापा मारा। तो होटल संचालक संजीव गुप्ता के होटल में कई अनियमितता मिली और संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। तो पुलिस महज पूछताछ के लिए चौकी लेकर आई और मौके से रजिस्टर,डीवीआर भी बरामद की। सीओ ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई भी होगी,क्योंकि अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा।
—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *