एसआईआर आपत्तियों  को लेकर एडीएम से मिले बेहड़-

एसआईआर आपत्तियों  को लेकर एडीएम से मिले बेहड़-आपत्तियों पर निष्पक्ष जांच का उठाया मुद्दा
-बोले एडीएम:-जल्द शुरू होगी आपत्ति जांच
संवाददाता,रुद्रपुर।
अमृत विचार:-किच्छा विधानसभा में साढ़े सात हजार फर्जी आपत्तियों को लेकर एक बार फिर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा से मुलाकात की और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त कई मतदाता सूची में भिन्नता और अहम दस्तावेज पेश किए। काफी देर चली वार्ता के बाद आखिरकार एडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्वाचन आयोग की नई गाइडलाइन के बाद आपत्ति सत्यापन होगा और आपत्तिकर्ता का भी जवाब तलब होगा।
एडीएम कार्यालय पहुंचे विधायक बेहड़ ने बताया कि उनके द्वारा वेबसाइट से उन मतदाताओं की सूची निकाली है। जिसके ऊपर आपत्तियां लगाई है। जांच में यह पाया कि केवल नाम व पिता के नाम की समानता के आधार पर किसी भी मतदाता को डबल मतदाता नहीं माना जा सकता,क्योकि नाम व पिता का नाम समान हो सकता है,लेकिन परिवार के सदस्यों और फोटो पहचान पत्र फर्जी नहीं हो सकता है। चाहे वह किसी भी समुदाय का हो। ऐसे में मतदाता रिकॉर्ड का मिलान और जमीनी स्तर पर सत्यापन होना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि आपत्तिकर्ता द्वारा बिना सबूतों के आपत्तियां लगाकर प्रशासन को भ्रमित किया है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ भी एसआईआर नियम के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। जिस पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि एक नाम से व्यक्ति कई हो सकते है,लेकिन फर्जी मतदाता नही हो सकते। आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्वाचन आयोग की नई गाइडलाइन जारी होने वाली है और कुछ ही दिनों में आ पत्तियों पर जांच होगी और हर पहलुओं की जांच के बाद आपत्तिकर्ता का भी जवाब तलब किया जाएगा।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *