यूकेडी नेता के खिलाफ भड़का गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी

यूकेडी नेता के खिलाफ भड़का गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी
-सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान का है आरोप
-सीओ का सौंपा पत्र,कार्रवाई का उठाया मुद्दा
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
यूकेडी नेता पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के खिलाफ भड़के गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी ने सीओ सदर को शिकायती पत्र सौंपा और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। आगाह किया कि यदि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तो आंदोलन होगा।
उनका कहना था कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के यूकेडी नेता आशीष नेगी अपने फेसबुक पेज पर चमोली कर्णप्रयाग मामले में भड़काऊ और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे बयानबाजी की वीडियो वायरल कर रहे है। साथ ही लगातार सिख समुदाय को चैलेज किया जा रहा है और 1984 वर्ष में चलाए गए ऑपरेशन ब्लू स्टार व धार्मिक फौज का जिक्र कर सिख समाज को मानसिक आहत पहुंचकर देवभूमि उत्तराखंड का सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीओ सदर विभव सैनी से शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,नानकमत्ता साहिब के निदेशक प्रितपाल सिंह, जसबीर सिंह उप्पल, रक्षपाल सिंह हैप्पी, गुरमीत सिंह बठला,हरजीत सिंह विरदी, कंवलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, अमरजीत सिंह ,जीत सिंह चाचू आदि मौजूद रहे।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *